Shravan Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, किस दिन है सावन पुत्रदा एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त-पारण समय

Shravan Putrada Ekadashi 2026: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए खास माना जाता है, लेकिन इस महीने में आने वाली कुछ तिथियां भगवान विष्णु की पूजा के लिए भी महत्वपूर्ण होती हैं। इन्हीं में से एक है श्रावण शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ व्रत रखने से सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।

साथ ही संतान सुख और संतान की खुशहाली की कामना के लिए भी यह व्रत खास माना जाता है। इस साल सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत 23 अगस्त 2026, रविवार को रखा जाएगा। आइए जानते हैं व्रत की सही तिथि, भगवान विष्णु की पूजा का समय, पारण की सही टाइमिंग और इससे जुड़ी धार्मिक कथा।

Shravan Putrada Ekadashi 2026

23 अगस्त को रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी व्रत

पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 23 अगस्त 2026 को रात 2:00 बजे शुरू होगी। यह तिथि 24 अगस्त को सुबह 4:18 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर इस साल पुत्रदा एकादशी का व्रत 23 अगस्त, रविवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा कर व्रत रखने की परंपरा है।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त? राखी बांधने की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

विष्णु पूजा का शुभ समय

पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए सुबह का समय शुभ माना गया है।

पूजा का शुभ मुहूर्त:
सुबह 7:32 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक

इस दौरान श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा, मंत्र जाप और व्रत से जुड़े धार्मिक कार्य कर सकते हैं।

कब होगा व्रत का पारण?

जो लोग 23 अगस्त को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखेंगे, वे अगले दिन यानी 24 अगस्त 2026 को व्रत खोल सकते हैं।

पारण का समय:
दोपहर 1:41 बजे से शाम 4:16 बजे तक

पारण के लिए शुभ समय का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। इसलिए व्रत रखने वाले लोग अपने स्थानीय पंचांग के अनुसार भी समय की पुष्टि कर सकते हैं।

वैष्णव संप्रदाय के लिए अलग तारीख

वैष्णव संप्रदाय को मानने वाले लोग श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत 24 अगस्त को रख सकते हैं। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए व्रत का पारण 25 अगस्त 2026 को सुबह 5:55 बजे से 6:20 बजे तक बताया गया है। इसलिए अलग-अलग परंपराओं को मानने वाले श्रद्धालु अपनी पूजा पद्धति और पंचांग के अनुसार व्रत की तारीख तय कर सकते हैं।

संतान सुख के लिए खास माना जाता है व्रत

पुत्रदा एकादशी को खास तौर पर संतान सुख और संतान की मंगल कामना से जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से मन की इच्छा पूरी हो सकती है। इसके अलावा यह व्रत सुख-समृद्धि, धन-संपत्ति और मान-सम्मान से भी जुड़ा माना जाता है। मान्यता के अनुसार, व्रत करने से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा से राहत मिल सकती है।

पद्म पुराण में मिलता है उल्लेख

श्रावण शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी का उल्लेख पद्म पुराण के उत्तरखंड के अध्याय 55 में मिलता है। धार्मिक कथा के अनुसार, एक बार राजा युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से श्रावण शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी के बारे में पूछा था। तब श्रीकृष्ण ने उन्हें पुत्रदा एकादशी की कथा सुनाई।

राजा महीजित से जुड़ी है कथा

कथा के अनुसार, राजा महीजित बहुत धर्मात्मा और अपनी प्रजा का ध्यान रखने वाला राजा था। इसके बावजूद उसके कोई संतान नहीं थी। इस वजह से राजा काफी परेशान रहता था। राजा की प्रजा ने उसकी परेशानी का हल जानने के लिए ऋषि लोमश से संपर्क किया। ऋषि ने बताया कि राजा ने पिछले जन्म में एक गलत काम किया था। इसी कर्म के कारण इस जन्म में उसे संतान सुख नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद ऋषि ने राजा की प्रजा को श्रावण शुक्ल पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने की सलाह दी।

प्रजा ने व्रत का पुण्य राजा को दिया

ऋषि की सलाह पर राजा की प्रजा ने विधि-विधान से पुत्रदा एकादशी का व्रत किया। इसके बाद व्रत से मिले पुण्य को राजा को समर्पित कर दिया। धार्मिक कथा के अनुसार, इसके बाद राजा की पत्नी गर्भवती हुईं और उनके घर एक तेजस्वी पुत्र का जन्म हुआ। इसी कथा के कारण पुत्रदा एकादशी को संतान प्राप्ति और संतान की खुशहाली की कामना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Jagannath Chalisa: 'नाम लेते ही आपका मिटे कष्ट संताप', जगन्नाथ चालीसा बिना अधूरी है रथ यात्रा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+