Shardiya Navratri 2024: डोली पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, क्या ये है अशुभ संकेत? क्या सृष्टि का होगा विनाश?
Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्र का प्रारंभ 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। आदि शक्ति की पूजा ये नौ दिन बेहद ही पावन होते हैं। इन दिनों जो कोई भी मां दुर्गा की अराधना सच्चे मन से करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।
मां दुर्गा अपने सभी भक्तों से प्रेम करती हैं और उन पर जमकर प्यार लुटाती हैं। इस बार नवरात्रि 3 अक्टूबर से प्रांरंभ हो रही है और 12 अक्टूबर को समाप्त हो रही हैं यानी कि मां दुर्गा का आगमन इस बार गुरुवार को हो रहा है।

मान्यता है कि मां अपने दिन के हिसाब से अपनी सवारी तय करती है और उनका वाहन आने वाले वक्त कैसा होगा इसका संकेत देता है।
गुरुवार होने की वजह से इस बार मां की सवारी डोली है
गुरुवार होने की वजह से इस बार मां की सवारी डोली है तो वहीं उनकी वापसी का दिन शनिवार है यानी उनके प्रस्थान के दिन उनकी सवारी अश्व है।
12 नवमी को दुर्गा विसर्जन होगा
आपको बता दें कि शारदीय नवरात्रि अबकी बार 3 अक्टूबर से आरंभ है, 11 अक्टूबर को महानवमी है और 12 नवमी को दुर्गा विसर्जन होगा, इसी दिन दशहरा भी है, जिसे कि विजयदशमी कहते हैं।
- रविवार को मां की सवारी: हाथी।
- सोमवार को मां की सवारी: हाथी।
- मंगलवार को मां की सवारी: अश्व यानी घोड़ा।
- बुधवार को मां की सवारी: नाव।
- गुरूवार को मां की सवारी: डोली।
- शुक्रवार को मां की सवारी: डोली।
- शनिवार को मां की सवारी: अश्व यानी घोड़ा।
शुभ या अशुभ?
ऐसा माना जाता है कि डोली से मां का आना शुभ संकेत नहीं है, ये बीमारी, युद्ध, अर्थ व्यवस्था में खराबी और कलह का संकेत देता है और अश्व भी गति को प्रभावित करता है इसलिए लोग थोड़े आशंकित भी हैं लेकिन उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए, देवी दुर्गा तो हर परेशानी का समाधान करती हैं और वो हमेशा भक्तों की रक्षा करने के लिए तैयार रहती हैं।
मां दुर्गा की पूजा सच्चे मन से करें, दूर होगा कष्ट
उनके रहते किसी को भी भयभीत नहीं होना चाहिए, उनके आगे तो देवता भी सिर झुकाते हैं। इसलिए शुभ-अशुभ के चक्कर में ना पड़कर मां दुर्गा की पूजा सच्चे मन से करें, यकीन मानिए मां आपको हर तरह का सुख प्रदान करेंगी।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications