Navratri 2023: आज है मां 'सिद्धिदात्री' का दिन, जानिए क्या है पारण टाइम? जानिए 8 सिद्धियों के बारे में
Shardiya Navratri 2023 ( Paran Time): आज शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन है, आज मां दुर्गा के नौवें रूप 'सिद्धिदात्री' की पूजा होती है। मां का ये रूप अन्य रूपों की तरह ही काफी मोहक, सरस और लोगों को सिद्धियां प्रदान करने वाला है। मां के इस रूप की पूजा करने से इंसान के अंदर का समस्त डर समाप्त हो जाता है और उसका मन शांत-चित्त वाला हो जाता है। मां के इस रूप की पूजा तो स्वयं भगवान शिव भी करते हैं।

आज नवरात्रि का आखिरी दिन होने की वजह से सुबह से ही भक्तों का मेला मंदिरों में देखा जा रहा है। चारों ओर 'मां अंबे' के जयकारे गूंज रहे हैं। आज भक्तों ने उपवास रखा है। कहते हैं कि महानवमी की पूजा करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत हो जाता है और उसे सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज के दिन लोग कन्या-पूजन भी करते हैं।
आठ सिद्धियां मिलती हैं...
कन्या पूजन के बाद हवन किया जाता है और इस तरह से नौ दिनों से चल रहे शारदीय नवरात्रि की पूजा का समापन होता है। जो लोग नौ दिन का उपवास रखते हैं वो हवन के बाद पारण करते हैं। आपको बता दें कि मां 'सिद्धिदात्री' की पूजा करने से आठ सिद्धियां मिलती हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं।
- अणिमा,
- महिमा,
- गरिमा,
- लघिमा,
- प्राप्ति,
- प्राकाम्य,
- ईशित्व और
- वशित्व।
कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
आज सुबह 9 बजकर 16 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक।
महानवमी पूजा का शुभ मुहूर्त
आज दिन में 2 बजकर 58 मिनट तक नवमी तिथि है इसलिए पारण इसके बाद ही होगा।
मां सिद्धिदात्री की आरती
- जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता!!
- तू भक्तों की रक्षक
- तू दासों की माता!!
- तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धी
- तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि!!
- कठिन काम सिद्ध कराती हो तुम
- हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम!!
- तेरी पूजा में न कोई विधि है
- तू जगदंबे दाती, तू सर्वसिद्धी है!!
- रविवार को तेरा सुमरिन करे जो
- तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो !!
- तू सब काम कराती है उसके पूरे
- कभी काम उसके रहे न अधूरे!!
- तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया
- रखे जिसके सर पर मैया अपनी छाया!!
- सर्व सिद्धी दाती वह है भाग्यशाली
- जो है तेरे दर का ही मां अंबे सवाली!!
- हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा
- महानंदा मंदिर में है वास तेरा!!
- मुझे आसरा तुम्हारा ही माता
- भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता!!












Click it and Unblock the Notifications