Shani Vakri 2025: शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान वरना झेलेंगे नुकसान
Shani Vakri 2025 Hindi: न्याय के देवता शनिदेव साल 2025 में 138 दिन की उल्टी चाल चलने वाले हैं यानि कि वो वक्री अवस्था में रहेंगे। उनकी ये स्थिति 13 जुलाई से 28 नवंबर तक रहेगी। जिसकी वजह से सभी राशियों को थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है।
खासकर के 3 राशि के लोगों को सावधान रहने की जरुरत है, क्योंकि शनि का वर्की इन राशियों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तीनों ही क्षेत्रों में प्रभावित कर सकता है और ये वक्त काफी कष्टकारी भी हो सकता है।

चलिए जानते है कौन हैं ये तीन राशियां जिनको थोड़ा ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है। तो ये तीन राशियां हैं -वृषभ, मिथुन और सिंह राशि।
शनिदेव की करें पूजा, कष्ट होंगे कम मिलेगी राहत
इन तीनों राशियों को इस साल खास तौर पर शनिदेव की पूजा करनी होगी इससे इनकी परेशानियों में निश्चित तौर पर कमी आएगी। गौरतलब है कि शनि की महादशा और साढ़ेसाती का समय अक्सर जीवन में कठिनाई लेकर आता है लेकिन पूजा पाठ से इन कष्टों को थोड़ा कम किया जा सकता है।
शनि देव को प्रसन्न कैसे करें (shani dev)
हर किसी को खासकर के वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के लोग नियमित रूप से निम्नलिखित मंत्रों का जाप सच्चे मन से करें इससे उनकी उलझनें तो दूर होंगी ही साथ ही शनिदेव भी खुश होंगे।
- "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप
- शनिवार को हनुमान चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करें।
शनिदेव को खुश करने के लिए करें ये काम (Shani Vakri 2025)
- शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को उपवास रखें।
- इस दिन काले तिल, उड़द की दाल, और काले वस्त्र का दान करें।
- शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- पीपल को जल अर्पित करें ।
- ज़रूरतमंदों को काले तिल, काला कपड़ा, और लोहे के बर्तन दान करें।
- शनि यंत्र की नियमित पूजा करें।
साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के उपाय ( Shani Sadesati)
- हनुमान जी की आराधना
- मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर जाएं।
- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- घर में शनि देव के लिए शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- लोहा, तेल, जूते, और काले रंग के वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications