Shani Dev: आज भूलकर भी ना करें ये काम वरना शनिदेव हो जाएंगे नाराज, झेलना पड़ेगा प्रकोप
Shani Dev: शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है, ये न्याय के देवता कहलाते हैं, कहते हैं इस दिन जो भी शनिदेव की पूजा सच्चे मन से करता है उसे सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

इस दिन शनिदेव की पूजा खास मंत्रों, चालीसा और आरती से करनी चाहिए, जो लोग ऐसा करते हैं उनसे शनिदेव कभी भी नाराज नहीं होते हैं और उस पर हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं।
मंत्र, आरती और चालीसा
इसलिए यहां हम आपके लिए मंत्र, आरती और चालीसा, जिससे आपका हो शुभ शनिवार। आज के दिन किसी के साथ बुरा बर्ताव नहीं करना चाहिए, ना ही किसी को सताना चाहिए और ना ही उसकी निंदा करनी चाहिए, अगर ऐसा आप करते हैं तो आपकी पूजा के बाद भी शनिदेव प्रसन्न नहीं होंगे बल्कि उल्टा नाराज होंगे और फिर उनका गुस्सा झेलना आसान नहीं होगा।
शनि मंत्र (Shani Dev Mantra)
- शनि मंत्र
- ॐ शनि शनिस्चराये नमः
- ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः। सामान्य मंत्र- ॐ शं शनैश्चराय नमः।
- ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम
शनि आरती ( Shani Aarti)
- जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी ।
- सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी ॥
- ॥ जय जय श्री शनिदेव..॥
- श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुजा धारी ।
- नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी ॥
- ॥ जय जय श्री शनिदेव..॥
- क्रीट मुकुट शीश रजित दिपत है लिलारी ।
- मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी ॥
- ॥ जय जय श्री शनिदेव..॥
- मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी ।
- लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी ॥
- ॥ जय जय श्री शनिदेव..॥
- देव दनुज ऋषि मुनि सुमरिन नर नारी ।
- विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी ॥
- ॥ जय जय श्री शनिदेव..॥
यह पढ़ें: शनि चालीसा पढ़ने के लियां करें क्लिक
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications