Festivals List in September 2024: ये हैं सितंबर माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट, जानिए कब है गणेश चतुर्थी?
September 2024 Festival list : सितंबर का महीना भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार और धार्मिक उत्सव मनाए जाते हैं। इस माह इसलिए छुट्टियां भी बहुत ज्यादा रहती हैं।

यहां हम लाए हैं सितंबर माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट, जिन्हें देखकर आप अपने पूरी महीने की प्लानिंग कर सकते हैं।
सितंबर 2024 माह के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट ( Festivals List in September 2024)
- 01 सितंबर 2024 : मासिक शिवरात्रि व्रत
- 02 सितंबर 2024: सोमवती अमावस्या
- 06 सितंबर 2024: हरतालिका तीज
- 06 सितंबर 2024: वाराह जयंती
- 07 सितंबर 2024: गणेश चतुर्थी
- 07 सितंबर 2024: विनायक चतुर्थी
- 08 सितंबर 2024: ऋषि पंचमी
- 09 सितंबर 2024: स्कंद षष्ठी व्रत
- 10 सितंबर 2024: ललिता सप्तमी
- 11 सितंबर 2024 : राधा अष्टमी व्रत
- 11 सितंबर 2024 : महालक्ष्मी व्रत
- 12 सितंबर 2024: गणेश विसर्जन
- 14 सितंबर 2024 : परिवर्तिनी एकादशी
- 15 सितंबर 2024 : वामन जयंती,
- 15 सितंबर 2024 :ओणम
- 16 सितंबर 2024: विश्वकर्मा पूजा
- 16 सितंबर 2024:कन्या संक्रांति
- 17 सितंबर 2024: अनंत चतुर्दशी
- 17 सितंबर 2024: पूर्णिमा श्राद्ध
- 17 सितंबर 2024: भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
- 18 सितंबर 2024: पितृपक्ष की शुरुआत
- 18 सितंबर 2024: प्रतिपदा श्राद्ध
- 18 सितंबर 2024: चंद्रग्रहण आंशिक
- 18 सितंबर 2024: भाद्रपद पूर्णिमा
- 19 सितंबर 2024: विश्वकर्मा पूजा
- 19 सितंबर 2024: कन्या संक्रांति
- 21 सितंबर 2024:विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
- 24 सितंबर 2024: कालाष्टमी और मासिक कालाष्टमी
- 25 सितंबर 2024: जीवित्पुत्रिका व्रत
- 28 सितंबर 2024: इंदिरा एकादशी व्रत
- 29 सितंबर 2024 : प्रदोष व्रत
- 30 सितंबर 2024 : मासिक शिवरात्रि
गणेश चतुर्थी 2024 ( Ganesh Chaturthi
गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
गणेश को प्रथम पूज्य भी कहा जाता है
माना जाता है कि जो भी बप्पा की पूजा सच्चे मन से करता है उसे हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है। गणेश जी को प्रथम पूज्य भी कहा जाता है, क्योंकि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत उन्हीं के नाम से की जाती है। इस बार ये पर्व 07 सितंबर को है।
गणेश चतुर्थी की पूजा विधि (Ganesh Chaturthi Puja Vidhi)
- गणेश चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर के गणपति की मूर्ति की स्थापना करें।
- इसके बाद भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें।
- गणपति को लाल या पीले वस्त्र अर्पित करें।
- भगवान गणेश को दूर्वा, लड्डू, मोदक और फल का भोग लगाएं।
गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिनों तक चलता है
गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिनों तक चलता है, पहले दिन गणेश जी की मूर्ति को घरों या पंडालों में स्थापित किया जाता है। दसवें दिन, जिसे 'अनंत चतुर्दशी' कहते हैं, गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। विसर्जन के दौरान श्रद्धालु "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारे लगाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications