Sawan or Shravan 2019: शिव को मनाने के लिए सोमवार को कैसे करें पूजन
लखनऊ। शास्त्रों के अनुसार प्रबोधनी एकादशी से सृष्टि के पालन कर्ता भगवान विष्णु सारी जिम्मेदारियों से मुक्त होकर अपने दिव्य भवन पाताल लोक में विश्राम करने के निकल लेते है और अपना सारा कार्यभार अपने समकक्ष मस्त-मौला अवघड़ बाबा महादेव को सौंप देते है। भगवान भूतनाथ गौरा पार्वती के साथ पृथ्वी लोक पर विराजमान रहकर पृथ्वी वासियों के दुःख दर्द को समझते है एंव उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है। इस बार 17 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है, जो 15 अगस्त तक रहेगा। इसमें चार सोमवार पड़ेगें।
चलिए जानते है शिव को मनाने के लिए सोमवार को कैसे पूजन करें...

शिव मुटठी
सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव जी पर कोई विशेष वस्तु अर्पित की जाती है, उसे शिव मुटठी कहते है।

शिव की इस तरह से करें पूजा
- पहला सोमवार- एक मुटठी कच्चे चावल चढ़ाने से लाभ होता है।
- दूसरा सोमवार- एक मुटठी सफेद तिल चढ़ायें।
- तीसरा सोमवार- एक मुटठी हरी वाली खड़ी मॅूग चढ़ायें।
- चौथा सोमवार- एक मुटठी जौ आर्पित करें।
- पांचवा सोमवार- एक मुटठी बेसन का सेतुआ चढ़ायें।
- रविवार- इस दिन शिव जी का विधिवत पूजन करने से सन्तान का विकास एंव पाप का नाश होगा।
- सोमवार- इस दिन शिव जी का पूजन करने से घर की स्त्रियाॅ स्वस्थ्य रहेंगी और धन का लाभ होगा।
- मंगलवार- इस दिन शंकर जी का पूजन करने से शरीर निरोग होगा एंव भाईयों का आपस में प्रेम बढ़ेगा।
- बुधवार- इस दिन शंकर जी का पूजन करने से बुद्धि का विकास होगा और सन्तान का पढ़ाई में मन लगेगा।
- गुरूवार- इस दिन भोले बाबा का पूजन करने से पुत्र-पौत्रादि में वृद्धि होगा व आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
- शुक्रवार- इस दिन शंकर जी का पूजन करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आयेगी एंव भौतिक संसाधनों की वृद्धि होगी।
- शनिवार- इस दिन महादेव जी का पूजन करने से रूके हुये कार्य बनेंगे तथा शत्रुओं का दमन होगा।
नोट- यदि सावन में 5 सोमवार न पड़े तो अन्तिम सोमवार को दो मुटठी सूखे मेवा व मीठे का भोग चढ़ायें।













Click it and Unblock the Notifications