Sawan ka Pahla Somwar: राशि के अनुसार करें शिवजी का अभिषेक, ग्रह पीड़ा होगी दूर

First Monday of Shravan: श्रावण का पहला सोमवार 10 जुलाई को आ रहा है। भगवान शिव समस्त सृष्टि के जनक, ग्रह-नक्षत्रों को उत्पन्न करने वाले देवता हैं। इसलिए शिवजी का पूजन करने से समस्त ग्रहों की पीड़ा शांत होती है और मनुष्य को सुख-शांति, सम्मान, संपत्ति की प्राप्ति होती है। वैसे तो शिवजी मात्र जल अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार उपाय करेंगे तो कई गुना अधिक और शीघ्र फल प्राप्त होगा।

Sawan
  • मेष : इस राशि का स्वामी मंगल है और श्रावण सोमवार के दिन शिवजी का अभिषेक केसर मिश्रित दूध से करने से ग्रह पीड़ा दूर होगी और धन लाभ, संपत्ति सुख प्राप्त होगा।
  • वृषभ : इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र की प्रसन्नता के लिए शिवजी का अभिषेक दूध-दही में मिश्री मिलाकर करें और अभिषेक के पश्चात शिवजी को अक्षत अर्पित करें।
  • मिथुन : मिथुन राशि का स्वामी बुध है और अपनी विभिन्न कामनाओं की पूर्ति के लिए श्रावण सोमवार के दिन शिवजी का अभिषेक पंचामृत से करके 108 बिल्वपत्र अर्पित करें।
  • कर्क : कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। चंद्र की प्रसन्नता के लिए शिवजी का अभिषेक गाय के कच्चे दूध से करें और शिवजी को मिश्री अर्पित करें। चंद्र की पीड़ा दूर होगी।
  • सिंह : सूर्य की राशि सिंह के जातक शिवजी का अभिषेक केसर मिश्रित दूध से करें। शिवजी को लाल चंदन का त्रिपुंड लगाकर लाल गुड़हल के पुष्पों से श्रृंगार करें।
  • कन्या : कन्या राशि का स्वामी बुध है। कन्या राशि के जातक देसी घी से शिवजी का अभिषेक करें। अभिषेक के पश्चात शिवजी को बिल्वपत्र और धतूरा अर्पित करें।
  • तुला : इस राशि का स्वामी शुक्र है और आपको आज के दिन शिवजी का अभिषेक दही से करना चाहिए। इससे शुक्र की प्रसन्नता प्राप्त होगी। आभूषण, धन और विभिन्न लाभ प्राप्त होंगे।
  • वृश्चिक : आपका राशि स्वामी मंगल है और आपको आज के दिन शिवजी का अभिषेक शहद से करना चाहिए। इससे मंगल की भी शाति होगी और आपके पुष्टि प्रदान होगी।
  • धनु : राशि स्वामी बृहस्पति है और आपको श्रावण सोमवार के दिन शिवजी का अभिषेक गन्ने के रस से करना चाहिए। इससे बृहस्पति की शांति भी होगी और शिवजी भी प्रसन्न होंगे।
  • मकर : शिवजी का अभिषेक पंचामृत से करें और उसमें थोड़ी केसर डालें, इससे आपका राशि स्वामी शनि भी प्रसन्न होगा और अनेक प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।
  • कुंभ : आपका राशि स्वामी शनि है। आपको श्रावण सोमवार के दिन शिवजी का अभिषेक गाय के दूध में शहद डालकर करना है। इससे भुक्ति, मुक्ति प्राप्त होगी। शनिदेव प्रसन्न होंगे।
  • मीन : केसर मिश्रित दूध से शिवजी का अभिषेक करें, विभिन्न द्रव्य लाभ प्राप्त होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+