Nag Panchami: सावन का 7वां सोमवार और नाग पंचमी दोनों साथ-साथ, जानिए महत्व
Sawan ka somwaar and Nag Panchami: आज सावन मास का 7वां सोमवार और नाग पंचमी का पर्व दोनों साथ आया है, जिसके कारण आज के दिन का महत्व बहुत ज्यादा ही बढ़ गया है। आज भक्तों को नाग देवता और भोले शंकर दोनों का आशीष मिलेगा। आज सुबह से शिव जी का अभिषेक करने के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। आपको बता दें कि इस बार सावन 59 दिनों का है, जिसमें आठ सोमवार आए हैं।आज लोग नाग देवता को भी जल चढ़ा रहे हैं। आज का दिन बेहद पावन है।

आज का सोमवार भक्तों को यश और बल प्रदान करने वाला है। आज जो भी भक्त सच्चे मन से शिव की पूजा करेगा, उसके सारे कष्टों का अंत तो होगा ही साथ ही वो बलवान और सेहतमंद बनेगा और उसकी प्रतिभाओं में वृद्धि भी होगी। मालूम हो कि आज के दिन शिवलिंग पर बिल्वपत्र, धतूरा, पुष्प, गंगाजल, दूध और दही चढ़ाने चाहिए तो वहीं नाग देवता को जल और दूध अर्पित करना चाहिए ।
शिव की पूजा करते वक्त निम्नलिखित मंत्रों का जाप करें
- ॐ ह्रीं ह्रौं नम: शिवाय॥
- ॐ पार्वतीपतये नम:॥
- ॐ पशुपतये नम:॥
- ॐ नम: शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नम: ॐ ॥
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
नाग देवता की इन मंत्रों से करें पूजा
- सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
- ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥
- ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः।
- ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥
- अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
- शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥
- एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।
- सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः।
- तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥
नाग देवता शिव और विष्णु दोनों के ही प्रिय हैं इसलिए आज के दिन भगवान विष्णु की भी पूजा इन मंत्रों से करने से दोगूने फल की प्राप्ति होती है
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
- ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि।
- ॐ विष्णवे नम:
- ॐ हूं विष्णवे नम:
- ॐ नमो नारायण।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications