Sawan Hariyali Amavasya 2025: आज है गुरु-पुष्य का शुभ संयोग, सफलता के लिए जरूर करें ये उपाय

Sawan Hariyali Amavasya 2025: श्रावण की अमावस्या पर गुरु-पुष्य का शुभ संयोग बन रहा है। आज सायं 4:44 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। इस दिन गुरुवार होने से गुरु पुष्य का संयोग बना है। पुष्य नक्षत्र अगले दिन 25 जुलाई को सायं 4:01 बजे तक रहेगा। इस तरह गुरु पुष्य और शुक्र पुष्य दोनों का संयोग मिल रहा है।

क्यों विशेष है श्रावण में गुरु पुष्य (Hariyali Amavasya 2025)

गुरु पुष्य का संयोग कभी भी आए यह श्रेष्ठ होता है किंतु श्रावण में बनने के कारण इसका महत्व कुछ अधिक हो जाता है। गुरु पुष्य का संयोग वैवाहिक समस्याओं को समाप्त करने के लिए विशेष होता है।

Sawan Hariyali Amavasya 2025

इस संयोग के दिन वैवाहिक समस्याओं के निदान और पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य बनाने के लिए दंपती को हल्दी के पानी से स्नान करना चाहिए। इसके बाद पीले वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। श्रीहरि को पीत पुष्प और मां लक्ष्मी को लाल गुलाब या लाल कमल के पुष्प अर्पित करना चाहिए।

कारोबारी में वृद्दि होती है (Hariyali Amavasya 2025)

यह समय विशेषकर उन लोगों के लिए भी उत्तम होता है जिनके काम लंबे समय से अटक रहे हैं। कारोबारी वृद्धि के उपाय करने के लिए गुरु पुष्य का संयोग श्रेष्ठ रहता है। इस दिन एक लाल कपड़े पर हल्दी को पानी में घोलकर इस पर व्यापार वृद्धि यंत्र या गुरु यंत्र उकेरना चाहिए। यह दोनों यंत्रों के बारे में जानकारी न हो तो ऊं विष्णवै नम: मंत्र को तीन बार लिखें और कपड़े का पूजन कर अपने प्रतिष्ठान के गल्ले में रख लें। हर दिन इसे धूप दीप करें। इस कपड़े का स्पर्श करें। इससे कारोबार अच्छा चलने लगेगा।

अविवाहित युवक-युवतियों के लिए गुरु पुष्य का विशेष महत्व

अविवाहित युवक-युवतियों के लिए भी गुरु पुष्य का विशेष महत्व होता है। जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधा आ रही है वे इस दिन हल्दी मिश्रित जल से स्नान करें और पीले कपड़े पहनकर केले के पेड़ का पूजन करें। केले के पेड़ में हल्दी का जल चढ़ाएं। पीला धागा केले के तने पर बांधें और पूजन करें। पेड़ की सात परिक्रमा करें और उसकी जड़ से थोड़ी की मिट्टी लेकर तिलक करें। शीघ्र विवाह के मार्ग खुलने लगेंगे। गुरु पुष्य के दिन स्वर्णाभूषण की खरीदारी करना श्रेष्ठ रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+