Sawan Vrat Festival 2023 List: इस बार 59 दिनों का सावन,जानिए किस दिन होगी हरियाली तीज?
Sawan Vrat Festival 2023 List: सावन का महीना आते ही फिजां में शरारत महक उठती है। यह महीना प्रेम, शृंगार और पूजा-पाठ के लिए जाना जाता है। सावन आते ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है। आपको बता दें कि इस बार सावन का महीना4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और इसका समापन 31 अगस्त को होगा।

इस बार अधिमास के कारण सावन का महीना लगभग दो महीने यानी कि 59 दिनों का है। इस महीने सावन के आठ सोमवार पड़ने वाले हैं तो वहीं सावन के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व होता है। यहां हम आपके लिए लाए हैं त्योहारों और पर्वों की लिस्ट जिन्हें देखकर आप आसानी से सावन माह के सभी पर्वों के बारे में जान सकते हैं।
सावन के व्रत-त्योहार की लिस्ट
- 4 जुलाई - सावन का पहला दिन
- 4 जुलाई -मंगला गौरी व्रत (पहला )
- 6 जुलाई - संकष्टी चतुर्थी
- 7 जुलाई - पंचक शुरू
- 9 जुलाई - कालाष्टमी
- 9 जुलाई - भानु सप्तमी
- 10 जुलाई - सावन का सोमवार(पहला)
- 11 जुलाई - मंगला गौरी व्रत (दूसरा)
- 13 जुलाई- कामिका एकादशी
- 14 जुलाई - शुक्र प्रदोष व्रत
- 15 जुलाई - मासिक शिवरात्रि
- 16 जुलाई - कर्क संक्रांति
- 17 जुलाई - अमावस्या
- 17 जुलाई -सोमवती अमावस्या
- 17 जुलाई -सावन सोमवार(दूसरा)
- 17 जुलाई - हरियाली अमावस्या
- 18 जुलाई - अधिकमास शुरू
- 18 जुलाई - मंगला गौरी व्रत (तीसरा)
- 21 जुलाई - विनायक चतुर्थी
- 24 जुलाई - तीसरा सावन सोमवार
- 25 जुलाई - चौथा मंगला गौरी व्रत
- 29 जुलाई - पद्मिनी एकादशी
- 30 जुलाई - रवि प्रदोष व्रत
- 31 जुलाई -सावन सोमवार (चौथा)
- 1 अगस्त - अधिकमास पूर्णिमा व्रत
- 1 अगस्त -मंगला गौरी व्रत (पांचवां)
- 2 अगस्त - पंचक शुरू
- 4 अगस्त - संकष्टी चतुर्थी
- 7 अगस्त - सावन सोमवार(पांचवां)
- 8 अगस्त - मंगला गौरी व्रत (छठा)
- 8 अगस्त - कालाष्टमी
- 12 अगस्त - परम एकादशी
- 13 अगस्त - रवि प्रदोष व्रत
- 14 अगस्त - अधिकमास मासिक शिवरात्रि
- 14 अगस्त - सावन सोमवार(छठा)
- 15 अगस्त - मंगला गौरी व्रत (सातवां)
- 16 अगस्त - अधिकमास अमावस्या
- 17 अगस्त - सिंह संक्रांति
- 18 अगस्त - मलयालम नव वर्ष
- 19 अगस्त- हरियाली तीज
- 20 अगस्त - सावन विनायक चतुर्थी
- 21 अगस्त - नाग पंचमी
- 21 अगस्त - सावन सोमवार(सातवां)
- 22 अगस्त - मंगला गौरी व्रत(आठवां)
- 22 अगस्त - कल्कि जयंती
- 23 अगस्त - तुलसीदास जयंती
- 25 अगस्त- वरलक्ष्मी व्रत
- 27 अगस्त - पुत्रदा एकादशी
- 28 अगस्त - प्रदोष व्रत
- 28 अगस्त -सावन सोमवार (आठवां )
- 29 अगस्त - ओणम
- 29 अगस्त - मंगला गौरी व्रत(नवां)
- 30 अगस्त - रक्षाबंधन
- 31 अगस्त - पूर्णिमा व्रत












Click it and Unblock the Notifications