Sawan Somwar 2023: सावन का तीसरा सोमवार आज, चारों ओर 'बम-बम भोले' की गूंज, जानिए पूजा-मुहूर्त

Sawan 3rd Somwar 2023: आज सावन माह का तीसरा सोमवार है, भक्तगण सुबह से शिव दर्शन के लिए मंदिर के सामने लंबी लाइनें लगाए हुए हैं। आपको बता दें शिव के प्रिय मास श्रावण की शुरुआत 4 जुलाई से हुई है, इस वक्त 'अधिकमास' लगा हुआ है, इसी वजह से इस बार का सावन माह 59 दिनों का हो गया है। ये सावन विशेष है क्योंकि इस महीने में शिव जी के साथ विष्णुजी और बजंरग बली की भी पूजा हो रही है।

Sawan Somwar 2023

सावन का हर सोमवार भक्तजनों को कुछ ना कुछ देकर जाता है। आज तीसरे सोमवार पर भक्तों पर शिवजी की विशेष कृपा बरस रही है। आज के दिन जो भी सच्चे मन से महादेव की पूजा करेगा उसके लंबी आयु के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

दूध और जल के साथ-साथ शहद चढ़ाएं

आज अगर भक्तगण शिवलिंग पर दूध और जल के साथ-साथ शहद चढ़ाएं तो उस पर धनवर्षा होगी। इस वक्त चारों ओर ' बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' का उद्घोष हो रहा है।

सोमवार पूजा का शुभ मुहूर्त

आज के खास दिन पर शिव योग और रवि योग दोनों है। रवि योग 05:38 AM बजे से रात्रि 10:12 PM तक और शिव योग 02:52 PM तक ही है। इस दौरान शंकर जी की पूजा करने से इंसान को विशेष फल की प्राप्ति होती है।

शिव मंत्र

  • ओम् नमः शिवाय
  • ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्व: भुव: भू: ॐ स: जूं हौं ॐ !!
  • ॐ सर्वात्मने नम
  • ॐ त्रिनेत्राय नम
  • ॐ हराय नम
  • ॐ इन्द्रमुखाय नम
  • ॐ श्रीकंठाय नम
  • ॐ वामदेवाय नम

शिव की भक्ति तब तक अधूरी जब तक मां पार्वती जी की पूजा साथ ना हो इसलिए आज शिवजी की पूजा के साथ माता पार्वती जी की पूजा जरूर करें। ऐसा करने से इंसान को हर सुख की प्राप्ति होती है।

  • माता च पार्वती देवी पिता देवो महेश्वर:
  • बान्धवा: शिवभक्ताश्च, स्वदेशो भुवनत्रयम ॥
  • ॐ ह्रीं योगिनी योगिनी योगेश्वरी योग भयंकरी सकल
  • स्थावर जंगमस्य मुख हृदयं मम वशं आकर्षय आकर्षय नमः॥

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+