Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर राशि के अनुसार करें पूजा, सलामत रहेगा सुहाग

Hariyali Teej 2024: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखती है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं का होता है। वे इस दिन सोलह श्रृंगार कर करके पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

इसे सिंजारा तीज भी कहा जाता है। राजस्थान, मध्यप्रदेश जैसे पश्चिमी राज्यों में हरियाली तीज विशेष रूप से मनाई जाती है। श्रावणी तीज 7 अगस्त 2024 बुधवार को आ रही है। इस दिन शिव-पार्वती का पूजन किया जाता है।

Hariyali Teej 2024

यह दिन सुहागिन महिलाओं का होता है इसलिए आज हम बता रहे हैं इस दिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के साथ स्वयं के स्वास्थ्य की उत्तम कामना के लिए अपनी राशि के अनुसार क्या उपाय करें।

  • मेष : मेष राशि की महिलाओं को इस दिन पूजा के समय शिव-पार्वती को लाल रंग का फूल अवश्च चढ़ाना चाहिए। यह फूल गुड़हल का हो तो ज्यादा शुभ रहता है।
  • वृषभ : इस राशि की महिलाएं शिव-पार्वती को श्वेत पुष्प अर्पित करें और माता पार्वती को सुहाग की समस्त सामग्री अर्पित करें।
  • मिथुन : मिथुन राशि की महिलाओं को शिव-पार्वती की पूजा में मेहंदी का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा शिवजी को श्वेत चंदन अर्पित करना चाहिए।
  • कर्क : कर्क राशि की महिलाएं माता पार्वती को चमेली के पुष्प या हरसिंगार के पुष्प अर्पित करें। शिवजी को सफेद आंकड़े के पुष्प चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • सिंह : सिंह राशि की महिलाएं पूजा के दौरान शिव-पार्वती को लाल पुष्प अर्पित करें। इसके अलावा गेहूं से बनी लाप्सी का भोग लगाएं।
  • कन्या : कन्या राशि की महिलाएं अपने पति के साथ पहले शिवजी का अभिषेक करें फिर उनका पंचोपचार पूजन करके उन्हें 108 बिल्व पत्र और धतूरा अवश्य अर्पित करें।
  • तुला : इस राशि की महिलाओं को शिव-पार्वती का पूजन कर शिवजी को श्वेत चमकीले वस्त्र और माता पार्वती को हरी चुनरी भेंट करनी चाहिए।
  • वृश्चिक : इस राशि की महिलाएं माता पार्वती को इत्र भेंट करें और शिवजी को मीठे पान का बीड़ा भेंट करें, कर्पूर से आरती करें।
  • धनु : धनु राशि की महिलाएं शिव पार्वती का पूजन कर उन्हें अष्टगंध चंदन का तिलक करें और पीले रंग की मिठाई का नैवेद्य लगाएं।
  • मकर : इस राशि की महिलाएं शिवजी का अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार करें और माता पार्वती का सुहाग की सामग्री भेंट करें।
  • कुंभ : इस राशि की महिलाएं माता पार्वती और भगवान शिव को पंचरंगी पुष्प अर्पित करें और उन्हें दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
  • मीन : इस राशि की महिलाएं शिवजी को पीले चंदन का तिलक करें, पीले पुष्पों से श्रृंगार करें और माता पार्वती को हल्दी की गांठ भेंट करें।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+