Mangla gauri Vrat 2023 : आज है 'मंगला गौरी' का व्रत, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Mangla Gauri Vrat 2023: सावन महीने की शुरुआत आज से हो गई है। आज ही सावन माह का पहला उपवास यानी कि 'मंगला गौरी' का व्रत है। यूं तो सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से होती है लेकिन इस माह के मंगल को 'मंगला गौरी' का व्रत किया जाता है। जिन लोगों की शादी नहीं हो रही या जिनका वैवाहिक जीवन परेशानी से गुजर रहा हो या फिर जिन लोगों को संतान सुख नहीं है, वो लोग विशेष रूप से आज मां मंगला गौरी की पूजा करें,मां उनको हर तरह के सुख से नवाजेंगी और उनके दुख को दूर करेंगी।

आपको बता दें की इस बार सावन पूरे 59 दिनों का है और इस बार आपको नौ 'मंगला गौरी' व्रत करने को मिलेंगे।
- पहला व्रत- 4 जुलाई
- दूसरा व्रत- 11 जुलाई
- तीसरा व्रत- 18 जुलाई
- चौथा व्रत- 25 जुलाई
- पांचवा व्रत- 1 अगस्त
- छठा व्रत- 8 अगस्त
- सातवां व्रत- 15 अगस्त
- आठवां व्रत- 22 अगस्त
- नौवां व्रत-29 अगस्त
पूजा का शुभ मुहूर्त
मंगला गौरी की पूजा दिन में आप कभी भी कर सकते हैं लेकिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त आज सुबह 08: 57 AM से लेकर 02: 10 PM तक का है।
पूजा विधि
- सबसे पहले नहा धोकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- फिर व्रत का संकल्प लें।
- मां का ध्यान करें।
- शुभ मुहूर्त में पूजा करें।
- सुहागिन महिलाएं पूजा करने से पहले स्वयं 16 श्रृंगार करें और फिर मंगला माता का भी सोलह श्रृंगार करें।
- मां के सामने 16 आटे की लोई में घी के दीए जलाएं।
- मां को फूल, फल और जो भी चीज चढ़ाएं वो सोलह ही होनी चाहिए।
- मां की कथा सुनें।
- 'मम पुत्रापौत्रासौभाग्यवृद्धये श्रीमंगलागौरीप्रीत्यर्थं पंचवर्षपर्यन्तं मंगलागौरीव्रतमहं करिष्ये' श्लोक का जाप करें।
- आरती करें।
- प्रसाद बांटे।
- फिर पारण करें।












Click it and Unblock the Notifications