Sawan 2023 Important Dates: 8 सोमवार वाले सावन में ये तिथियां भी हैं काफी महत्वपूर्ण, क्यों?

Sawan Vrat Festival 2023 List: सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और इसका समापन 31 अगस्त को होगा। इस बार अधिमास के कारण सावन का महीना पूरे 59 दिनों का है। ये महीना शंभू नाथ का प्रिय महीना है। इस महीने इनकी खास पूजा की जाती है। ऐसा करने वाले इंसान को हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है।वैसे तो इस महीने के सोमवार का खास महत्व होता है लेकिन सावन के सोमवार के अलावा भी इस माह की कुछ तिथियां हैं, जो कि काफी महत्वपूर्ण हैं।

Sawan

आइए आपको बताते हैं सावन माह की उन खास तिथियों के बारे में विस्तार से...

सावन की शिवरात्रि

सावन माह में दो शिवरात्रि पड़ रही है, जिसे कि मासिक शिवरात्रि के नाम से जानते हैं। पहली मासिक शिवरात्रि 15 जुलाई को और दूसरी मासिक शिवरात्रि अधिकमास होने के कारण 14 अगस्त को है। इस दिन शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना करने से दो गुने फल की प्राप्ति होती है और इंसान को अपने सारे कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।

प्रदोष व्रत

हर महीने दो प्रदोष व्रत पड़ते हैं और शिव का प्रिय व्रत है। सावन के महीने में पड़ने वाले प्रदोष में पूजा करने से इंसान के हर दुख दूर हो जाते हैं और वो यश, प्रेम और धन प्राप्त करता है। अधिकमास के कारण सावन इस बार 59 दिनों को है इसलिए इस महीने आपको चार प्रदेष व्रत मिलेंगे।

  • पहला प्रदोष- 14 जुलाई को (शुक्र प्रदोष व्रत)
  • दूसरा प्रदोष-30 जुलाई को (रवि प्रदोष व्रत)
  • तीसरा प्रदोष- 13 अगस्त को (रवि प्रदोष व्रत)
  • चौथा प्रदोष व्रत - 28 अगस्त को (रवि प्रदोष व्रत)

सावन के सोमवार

सावन के सोमवार का व्रत करने से इंसान की हर इच्छा पूरी होती है। ये व्रत बहुत सारे फल प्रदान करता है। इस बार अधिकमास की वजह से सावन में 8 सोमवार पड़ रहे हैं।

ये हैं आठ सोमवार की तारीखें

  • 10 जुलाई
  • 17 जुलाई
  • 24 जुलाई
  • 31 जुलाई
  • 07 अगस्त
  • 14 अगस्त
  • 21 अगस्त
  • 28 अगस्त

ये तो कुछ खास दिन हैं, जिस दिन भोलेनाथ की खास पूजा करनी चाहिए। अगर आप इन खास दिनों में पूजा नहीं कर पाते हैं तो परेशान ना हों। अगर आप पूरे सावन महीने में पूरी श्रद्धा के साथ शिव का ध्यान भी करते हैं तो भी आपको हर तरह सुख प्राप्त होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+