Sawan 2022: श्रावण मास में इस एक मंत्र से उतर जाएगा सारा कर्ज
नई दिल्ली, 14 जुलाई। श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का मास है किंतु इस मास में उनके पुत्र श्रीगणेश की आराधना भी की जाती है। यदि आप कर्ज से परेशान हैं। काफी प्रयास के बाद भी कर्ज उतर नहीं रहा तो आप श्रावण मास में भगवान गणेश के एक मंत्र का नित्य जाप करके अपनी सारी दरिद्रता दूर कर सकते हैं। इस मंत्र की नित्य 11 माला जाप करें।

यह मंत्र कर्ज दूर करने तथा दरिद्रता का नाश करने के लिए सर्वोत्तम मंत्र है। प्रत्येक गृहस्थ व्यक्ति को इस मंत्र का नित्य जाप करना चाहिए। मंत्र जपने के लिए स्नानादि से निवृत भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र के सामने बैठककर विनियोग करें, फिर ध्यान करें और फिर स्फटिक की माला से मंत्र जप करें।
यह है संपूर्ण जप विधि
- विनियोग- ऊं अस्य श्री ऋणहरण कृर्तु गणपति स्तोत्र मंत्रस्य सदाशिव ऋषि: अनुष्टुप छंद: श्री ऋण हतर्ृ गणपतिर्देवता, ग्लौं बीजम् ग: शक्ति: गौं कीलकम् मम सकलऋणनाशने जपे विनियोग:।
- ध्यान- ऊं सिंदूर वर्णं द्विभुजं गणेशं लंबोदरं पद्मदले निविष्टम्, ब्रह्मादिदेवै: परिसेव्यमानं सिद्धैर्युतं तं प्रणमामि देवम् ।।
- मंत्र- ऊं गणेश ऋणं छिंधि वरेण्यं हुं नम: फट्












Click it and Unblock the Notifications