Sawan 2021: श्रावण में करें संयमों का पालन, मिलेगी शिव की कृपा

नई दिल्ली, 23 जुलाई। भगवान शिव की आराधना का महीना सावन 25 जुलाई से 22 अगस्त 2021 तक रहेगा। इस बार 29 दिनी सावन माह में शिव आराधना के लिए विशेष माने जाने वाले चार सोमवार रहेंगे। इस अवसर पर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक किया जाता है। वास्तव में श्रावण माह संयमों वाला माह है। इस माह में खानपान से लेकर काम, क्रोध, लोभ, मोह सभी में संयम बरता जाता है ताकि शिव की कृपा में ये सब कर्म बाधा न बनें। श्रावण माह में क्या करें, क्या न करें, आइए जानते हैं-

श्रावण में करें संयमों का पालन, मिलेगी शिव की कृपा

श्रावण माह में क्या करना चाहिए-

  • श्रावण माह में पूरी तरह संयम बरतना चाहिए। अपने आचरण को शुद्ध रखें, किसी के प्रति बैरभाव न रखते हुए समान भाव रखते हुए उनका सम्मान करें।
  • श्रावण माह में बुजुर्गो की सेवा से बड़ा पुण्य प्राप्त होता है। इस माह में अपने परिवार के या अन्य किसी जरूरतमंद बुजुर्ग की सेवा करें। जरूरत हो तो उनके उपचार का प्रबंध करें, उन्हें दवाइयां उपलब्ध करवाएं।
  • कन्याओं का सत्कार करें, सोमवार के दिन कन्याओं का पूजन कर उन्हें वस्त्र, फल भेंट करें।
  • श्रावण के प्रत्येक दिन शिवजी का ताजा जल और कच्चे दूध से अभिषेक करें। शिव सहस्त्रनाम, शिव चालीसा, शिव पंचाक्षरी स्तोत्र, शिव रक्षा कवच, शिव महिम्नस्तोत्र आदि का पाठ करें। इनमें से जो आपको उचित लगे उसका पाठ करें।
  • शक्ति हो तो श्रावण में पूरे माह व्रत रखें। एक समय फलाहार करें। यदि पूरा माह नहीं कर सकते तो सोमवार का व्रत रखें।

श्रावण माह में क्या नहीं करना चाहिए

  • श्रावण माह में काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि से दूर रहें। यदि आप व्रत कर रहे हैं या नहीं भी कर रहे हैं तो स्त्री संसर्ग से बचना चाहिए। स्ति्रयां भी यदि व्रत रख रही हैं तो संयम बरतें।
  • खानपान का विशेष ध्यान रखें। इस माह में संयमित भोजन करें। व्रत रख रहे हैं तो फलाहार का सेवन करें, अन्यथा तामसिक भोजन, मांस, मदिरा से परहेज करें।
  • इस माह में कर्ज लेने से बचें। किसी का धन न हड़पें। चोरी, जुआ, सट्टा आदि से बचें।
  • किसी को अपशब्द न कहें। किसी का अपमान न करें।
  • पशुओं, पक्षियों को पीड़ा न दें। उनकी सेवा करें।
  • परस्त्री या पर पुरुष के प्रति आसक्ति न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+