Satyanarayan Purnima 2024 Aaj: सत्यनारायण की कथा से दूर होंगे सारे संकट
Satyanarayan Puja Vidhi: आश्विन पूर्णिमा को सत्यनारायण व्रत किया जाता है। यह व्रत 17 अक्टूबर 2024 गुरुवार को किया जाएगा। इस दिन भगवान सत्यनारायण का पूजन कर कथा सुनी जाती है और दिनभर व्रत रखा जाता है।
सत्यनारायण व्रत कथा को करने से मनुष्य के सारे संकट दूर हो जाते हैं और भगवान सत्यनारायण की कृपा से धन-संपत्ति, सुख-वैभव, पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होती है। सत्यनारायण व्रत करते समय व्रत की कथा भी अवश्य सुनी जानी चाहिए।

कैसे करें सत्यनारायण व्रत
- पूर्णिमा के दिन प्रात: सूर्योदय पूर्व स्नानादि से निवृत्त होकर साफ स्वच्छ या नए वस्त्र पहन लें।
- अब अपने घर के पूजा स्थान को सा -स्वच्छ कर लें। एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं और उस पर भगवान सत्यनारायण का चित्र या मूर्ति स्थापित करें।
- अब दाहिने हाथ में थोड़े से अक्षत, पूजा की सुपारी, सिक्क और जल लेकर सत्यनारायण व्रत का संकल्प लें। विभिन्न द्रव्यों से पूजन करें।
- पूजा में पीले पुष्पों का प्रयोग अवश्य करें। चित्र के दोनों ओर केले के पत्ते रखें। पांच प्रकार के फल, पंचामृत, पंजीरी या हलवे का नैवेद्य लगाएं।
- त्यनारायण कथा सुनें और भगवान की आरती करें। इसके बाद पूरे दिन निराहार रहें।
- भगवान के भजन में रात्रि व्यतीय करें। जो लोग भूख सहन नहीं कर सकते वे फलाहार कर सकते हैं।
सत्यनारायण व्रत के लाभ
- सत्यनारायण व्रत करने से मनुष्य के जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं। किसी विशेष कामना की पूर्ति के लिए व्रत का संकल्प लें और व्रत करें तो वह कामना अवश्य पूरी होती है।
- सत्यनारायण व्रत करने से र्थिक संकट दूर होते हैं। धन का आगमन बढ़ता है। युवाओं को करियर में लाभ होने लगता है।
- सत्यनारायण व्रत करने से परिवार में चल रहे संकट दूर होते हैं। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है।
- इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति और उसके परिवार के लोगों को चल रहे शारीरिक कष्ट, रोग सब दूर हो जाते हैं।
- इस व्रत को करने वाले युवक-युवतियों के विवाह की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं और उन हें उत्तम जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।












Click it and Unblock the Notifications