Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sakat Chauth 2026 Moonrise Time Today आपके शहर में सकट चौथ पर आज चांद कितने बजे निकलेगा?

Aaj Chand Kitne Baje Niklega: आज सकट चौथ (Sakat Chauth) है, जिसे कि तिलकुटा चौथ, माघी चौथ और संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आने वाले इस व्रत का बड़ा ही मान है। इस दिन माताएं अपने संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत करती हैं।

इस व्रत में भगवान गणेश जी की विशेष पूजा का विधान है। सकट चौथ का व्रत चंद्र दर्शन (Moonrise Time) के बाद ही खोला जाता है, तभी ये पूजा सफल होती है। आज चांद निकलने में बड़ा वक्त लेता है इसलिए यहां हम आपके लिए लाए हैं चंद्रोदय का समय, यहां हैं पूरी लिस्ट, जिसे देखकर आप अपने शहर के मूनराइस टाइम का वक्त आसानी से जान सकते हैं।

Sakat Chauth 2026 Moonrise Time

Sakat Chauth 2026 का धार्मिक महत्व (Moonrise Time Today)

धार्मिक मान्यता है कि सकट चौथ का व्रत करने से संतान संबंधी कष्ट, आर्थिक परेशानियां और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। यह व्रत विशेष रूप से मातृत्व, संतान सुरक्षा और परिवार की खुशहाली से जुड़ा माना जाता है।भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं, इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं।यह पढ़ें: Sakat Chauth 2026 : इस कथा बिना पूर्ण नहीं होगा 'सकट चौथ' का व्रत, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?

यह पढ़ें: Sakat Chauth 2026 : इस कथा बिना पूर्ण नहीं होगा 'सकट चौथ' का व्रत, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?

Sakat Chauth 2026 पारण की सही विधि

सकट चौथ की रात सबसे पहले चंद्रोदय का इंतजार करें। चंद्रमा निकलने के बाद स्वच्छ स्थान पर खड़े होकर या छत पर जाकर उन्हें देखें। एक पात्र में जल, दूध, तिल और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय मन ही मन संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करें।

ॐ गण गणपतये नमः मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें (Moonrise Time)

इसके बाद भगवान गणेश जी का स्मरण करें और "ॐ गण गणपतये नमः" मंत्र का कम से कम 11 या 21 बार जाप करें। गणेश जी को तिल-गुड़ के लड्डू, मोदक या तिलकुट का भोग लगाएं।अब व्रत खोलने के लिए पहले जल या दूध ग्रहण करें। इसके बाद तिल-गुड़ से बनी चीज़ या प्रसाद खाएं। कई महिलाएं परंपरा अनुसार पहले बच्चे से जल या प्रसाद ग्रहण करती हैं, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके बाद ही सामान्य भोजन किया जाता है।

चांद कितने बजे दिखाई देगा? (Sakat Chauth 2026 Moonrise Time)

शहर समय
1
दिल्ली रात 8:12 बजे
2
नोएडा रात 8:12 बजे
3
गुरुग्राम रात 8:14 बजे
4
जयपुर रात 8:23 बजे
5
मुंबई रात 8:55 बजे
6
ठाणे रात 8:31 बजे
7
पुणे रात 8:15 बजे
8
कोल्हापुर रात 5:21 बजे
9
सतारा रात 5:58 बजे
10
नासिक रात 5:57 बजे
11
अहमदनगर रात 8:25 बजे
12
धुले रात 8:30 बजे
13
जलगांव रात 8:39 बजे
14
वर्धा रात 8:55 बजे
15
यवतमाल रात 8:45 बजे
16
सांगली रात 8:23 बजे
17
सोलापुर रात 8:27 बजे
18
नागपुर रात 8:54 बजे
19
अमरावती रात 8:55 बजे
20
अकोला रात 8:59 बजे
21
औरंगाबाद रात 8:54 बजे
22
परभणी रात 9:25 बजे
23
नांदेड़ रात 8:24 बजे
24
उस्मानाबाद रात 8:17 बजे
25
चंद्रपुर रात 8:15 बजे
26
बुलढाणा रात 8:21 बजे
27
जालना रात 8:21 बजे
28
लातूर रात 8:10 बजे
29
हिंगोली रात 8:14 बजे
30
लखनऊ शाम 8:05 बजे
31
देहरादून रात 8:07 बजे
32
मथुरा रात 8:16 बजे
33
बेंगलुरू रात 8:29 बजे
34
पटना शाम 7:51 बजे
35
प्रयागराज रात 8:02 बजे
36
अमृतसर रात 8:10 बजे
37
आगरा रात 8:16 बजे
38
अलीगढ़ रात 8:23 बजे
39
मेरठ रात 8:05 बजे
40
गोरखपुर शाम 8:47 बजे
41
सहारनपुर रात 8:23 बजे
42
बरेली शाम 8:59 बजे
43
रामपुर रात 8:04 बजे
44
बैंगलोर (कर्नाटक) रात 8:30 बजे
45
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) रात 7:41 बजे
46
अगरतला (त्रिपुरा) रात 8:16 बजे
47
शिलांग (मेघालय) रात 8:20 बजे

उपरोक्त समय केवल IST के अनुसार इंडिया में लागू होते हैं। अमेरिका, दुबई, पाकिस्तान, मलेशिया, इंडोनेशिया, आदि में चंद्रोदय का वक्त अलग होगा।

यह पढ़ें: Sakat Chauth 2026 Wishes: 'बप्पा दूर करें सारे संकट',अपनों को भेजें ये खास संदेश, पर्व बन जाएगा स्पेशल

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+