घर से कलह को भगाना है तो इस सावन में लीजिए शिव का नाम
नई दिल्ली। अगर आप अपने घर के कलह से परेशान है या अपने व्यवसाय को लेकर चिंतित है या घर के वास्तु दोष से दुखी है तो परेशान मत होइये बल्कि इस सावन में भोलेनाथ की पूजा कीजिए, आपके सारे कष्ट दूर हो जायेंगे। सावन में शिव पूजन कर जिन्दगी से हर तरह की परेशानियों को मिटाया जा सकता है।
यदि आप घर में बिना तोडफ़ोड़ वास्तुदोष से जुड़ी हर समस्या का निदान चाहते हैं तो सावन के महीने में शिव पूजन से घर मे सुख शांति व समृद्धि ला सकते हैं। घर से हर तरह के वास्तु दोष को बिना तोडफ़ोड़ के कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ टिप्स हम बताते हैं। जिनका पालन करके आप अपनी समस्याओं से निदान पा सकते हैं।
- शिवलिंग का रोज ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए अभिषेक करें।
- इस तरह से अभिषेक करते समय कहें हे शिव मेरे घर को हर तरह के वास्तु दोष से मुक्त करें।
- सावन के महीने मे जितनी बार हो सके शिवलिंग का अभिषेक करें।
- इस प्रयोग से घर में उपस्थित हर तरह के वास्तु दोषों में कमी आती हैं।













Click it and Unblock the Notifications