Navratri 2021 Colors : 'नवदुर्गा' के 9 रंग, जानिए उनका महत्व , तिथि और अर्थ
नई
दिल्ली,
7
अक्टूबर।
आदिशक्ति
का
महापर्व
नवरात्र
7
अक्टूबर
से
प्रारंभ
हो
रहा
है।
9
दिन
चलने
वाली
दुर्गा
पूजा
हमें
वीरता,
पराक्रम
और
शौर्य
का
पाठ
पढ़ाती
हैं।
नवरात्रि
हमारे
देश
के
प्रमुख
त्योहारों
में
से
एक
है।
इस
त्योहार
को
देवी
दुर्गा
के
भक्तों
द्वारा
अत्यंत
भक्ति
और
उत्साह
के
साथ
मनाया
जाता
है।
id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

मां के 9 रूप काफी मोहक और सरस हैं
शारदीय नवरात्रि हिंदू कैलेंडर के अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष के पहले दिन से शुरू होती है, जो आमतौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार सितंबर-अक्टूबर के महीने में आती है। इन नौ दिनों में भक्ति और मां के 9 रूप और 9 रंग दिखाई देते हैं। मां का हर रूप निराला और मोहक है। नवरात्रि का प्रत्येक दिन देवी दुर्गा के एक अलग रूप को समर्पित है। हर दिन को एक अलग रंग से भी जोड़ा जाता है।
आइए जानते हैं नवरात्र के 9 रंगों के बारे में विस्तार से...

नवदुर्गा के 9 रंग
- 7 अक्टूबर, दिन 1 - इस दिन प्रतिपदा, घटस्थापना, पीला रंग, देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि पीला रंग खुशी का प्रतीक है।
- 8 अक्टूबर, दिन 2 - द्वितीया, चंद्र दर्शन, हरा रंग, देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि हरा रंग नई शुरुआत और विकास का प्रतीक है।
- 9 अक्टूबर, दिन 3 - तृतीया, सिंदूर तृतीया, ग्रे रंग, चंद्रघंटा पूजा; चतुर्थी, कुष्मांडा पूजा, ग्रे रंग (तृतीया-चतुर्थी एक ही दिन) है। मालूम हो कि ग्रे रंग बुराई के विनाश का प्रतीक है।

हर रंग कुछ कहता है
- 10 अक्टूबर, दिन 4 - इस दिन पंचमी, नारंगी रंग, देवी स्कंदमाता की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि नारंगी रंग चमक, ज्ञान और शांति का प्रतीक है।
- 11 अक्टूबर, दिन 5 - इस दिन षष्ठी, सफेद रंग, देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है।आपको बता दें कि सफेद रंग पवित्रता, शांति और ध्यान का प्रतीक है।
- 12 अक्टूबर, दिन 6 - सप्तमी, लाल रंग, देवी कालरात्रि की पूजा। आपको बता दें कि लाल रंग सुंदरता और निडरता का प्रतीक है।

मां दुर्गा का हर रूप काफी मोहक है
- 13 अक्टूबर, दिन 7 - इस दिन अष्टमी, दुर्गा अष्टमी, रॉयल ब्लू रंग, देवी महागौरी की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि रॉयल ब्लू रंग ऊर्जा का प्रतीक है।
- 14 अक्टूबर, दिन 8 - नवमी, गुलाबी रंग, आयुध पूजा। आपको बता दें कि गुलाबी रंग करुणा और पवित्रता का प्रतीक है।
- 15 अक्टूबर, दिन 9 - विजय दशमी, बैंगनी रंग, दुर्गा विसर्जन। आपको बता दें कि बैंगनी रंग लक्ष्य या महत्वाकांक्षा या ऊर्जा का प्रतीक है।












Click it and Unblock the Notifications