Ramzan day 1: पहला रोजा आज, जानिए क्या है नियम और महत्व?
Ramadan 2025: खुदा की इबादत के माह यानी कि रमजान की शुरुआत मार्च से हो रही है। इस महीने का इंतजार हर मुस्लिम को बेसब्री से होता है, कहते हैं कि रोजा के जरिए हर मुसलमान अल्लाह के नजदीक पहुंचता है और इस दौरान वो खुद को संयमित रखकर ऊपरवाले से अपने गुनाहों से माफी मांगते हैं। बता दें कि रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है।
मान्यता है कि इसी महीने में 610 ईसवी में पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान शरीफ़ की पहली आयत नाज़िल हुई थी, इसी कारण ये महीना पाक कहलाता है।

रमजान का चांद दिखने के बाद ही रोजे की शुरुआत होती है, भारत में आज पहला रोजा है। रमजान 2025 पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने शुक्रवार को कहा, "28 फरवरी को लखनऊ या देश में कहीं भी चांद नहीं दिखा इसलिए पहला 'रोजा' 2 मार्च 2025 को है।"
रमजान में मुसलमान दिनभर रोज़ा रखते हैं (Ramadan 2025)
रमजान का चांद पहले पहले सऊदी अरब में दिखता है और इसके एक दिन बाद इसे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य देशों में देखा जाता है। रमजान में मुसलमान दिनभर रोज़ा रखते हैं। एक महीने तक उनकी ये कठिन तपस्या चलती रहती है।
रोज़ा का नियम और महत्व (Ramadan 2025)
- रोज़ा (उपवास) इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है।
- यह सिर्फ भोजन और पानी का त्याग नहीं बल्कि आत्मसंयम और आध्यात्मिक उत्थान का माध्यम है।
- रोज़ा रखने वाले सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी नहीं खाते-पीते हैं।
- रोजा के दौरान लोग बुरे विचारों से दूर रहते हैं।
रोज़ा दो भागों में बंटा होता है(Ramadan 2025)
- सहरी - सूर्योदय से पहले खाया जाने वाला भोजन।
- इफ्तार - सूर्यास्त के बाद रोज़ा खोलने के बाद खाया गया भोजन।
- रोज़ा इंसान को संयम, धैर्य और दया का महत्व सिखाता है।
- इस महीने में जरूरतमंदों की मदद की जाती है।
- यह आत्मशुद्धि और आत्म-अनुशासन का महीना होता है, जो इंसान को मजबूत बनाता है।
ईद-उल-फितर: रमजान का समापन (Ramadan 2025)
रमजान के पूरे होने पर ईद-उल-फितर मनाई जाती है, जिसे खुशियों और भाईचारे का त्योहार माना जाता है। इस दिन खास नमाज़ अदा की जाती है और मीठे पकवानों, खासकर सिवइयों, का आनंद लिया जाता है। भारत के शहरों के अनुसार 'सहरी' और 'इफ्तार' का समय इस प्रकार है
'सहरी'
- हैदराबाद -5:13 am,
- दिल्ली - 5:04 am,
- अहमदाबाद-05:20am,
- सूरत- 05:21am,
- मुंबई-05:36am
- पुणे- 05:19am,
- बैंगलोर- 05:27am
- चेन्नई-' 05:06am
- कोलकता- 05:17am,
- कानपुर- 05:46am
'इफ्तार'
- हैदराबाद -06:26 pm
- दिल्ली - 6:40 pm
- अहमदाबाद- 06:51pm
- सूरत- 06:55pm
- मुंबई-06:51pm
- पुणे- 06:43pm
- बैंगलोर- 06:42pm
- चेन्नई-' 06:51pm
- कोलकता- 06:31pm
- कानपुर- 06:25pm
नोट: 'सहरी' और 'इफ्तार' का वक्त सूर्य के सूर्योदय और सू्र्यास्त के हिसाब से है, जिसमें परिवर्तन संभव है।'
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बात करें।












Click it and Unblock the Notifications