Ramadan 2023: रोजा रखने वाले गर्मी से निजात पाने के लिए क्या करें?
रमजान का महीना शुरू होने वाला है। गर्मी के मौसम में अल्लाह की इबादत करने वाले लोग लंबी फास्टिंग के दौरान अपनी सेहत का ध्यान कैसे रखें, ये जानना काफी जरूरी है। जानिए कुछ सामान्य लेकिन बेहद कारगर टिप्स

Ramadan इस्लाम धर्मावलंबियों के लिए सबसे पाक महीना माना जाता है। रमजान के पवित्र महीने में देश-दुनिया में बसे लोग आध्यात्मिक उत्साह से लबरेज होते हैं। रमजान में रोजेदार करीब 14-16 घंटों तक पानी की एक बूंद भी नहीं पीते। ऐसे में रोजा यानी उपवास रखने वाले लोग एक महीने तक कौन सी छोटी-छोटी बातों को याद रखकर सेहतमंद रह सकते हैं। आइए जानते हैं।
रामनवमी और रमजान एक साथ
सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक सौहार्द वाले देश भारत में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ नवरात्र शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक एक तरफ जहां आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना होगी, रामनवमी के दिन भगवान राम के जन्म का उत्सव होगा। तो दूसरी तरफ इसी अवधि में इस्लाम मानने वाले लोग रमजान के महीने में उपवास यानी रोजा रखने की शुरुआत भी करेंगे। रमजान करीब एक महीने बाद ईद मनाई जाएगी। रमजान के समय रोजेदारों की सेहत कैसे ठीक रहे ये समझना काफी अहम है।
बदलते मौसम में खुद को सेहतमंद रखें
इस साल रमजान की शुरुआत 23 मार्च से होने की संभावना है। हालांकि, 21 मार्च की शाम चांद नहीं दिखने के कारण तारीख आगे खिसक सकती है। ऐसे में पहले रोजे से पहले हम आपको बता रहे हैं कि कामकाजी लोगों के साथ-साथ बदलते मौसम में खुद को रोजे के साथ-साथ कैसे सेहतमंद रखा जा सकता है।
आंतरिक शुद्धि और चेतना का मौका
गौरतलब है कि रमजान का पवित्र महीना आंतरिक शुद्धि और चेतना को जागृत करने का मौका भी माना जाता है। एक महीने तक रोजा रखने के दौरान संयमित खान-पान की मदद से लोगों को शरीर के विषाक्त तत्वों से निजात पाने में भी मदद मिली है। पूरे महीने उपवास यानी रोजा रखने वाले लोग चांद दिखने के आधार पर 29 या 30 दिनों तक रोजे रखने के बाद ईद सेलिब्रेट करते हैं।
गर्मी के सीजन में रमजान चुनौतीपूर्ण
रमजान के महीने में रोजा रखना इस्लाम की पांच अनिवार्य शर्तों में से मानी गई है। महीने की शुरुआत होने पर मुसलमान परिवार में खास तैयारियां दिखती हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ दो घंटे पहले रोजा रखने वाले लोग जलपान करते हैं। इसे सेहरी के रूप में जाना जाता है। सूर्यास्त के समय रोजा खोलने यानी उपवास खत्म करने का संकेत मिलने के बाद इफ्तार होती है। इसमें लोग जूस-खजूर-फल आदि लेना पसंद करते हैं। इसका मतलब सेहरी से इफ्तार के बीच एक बूंद पानी लेना भी मना होता है। गर्मी के सीजन में रमजान काफी चुनौती भरा भी होता है। ऐसे में कुछ टिप्स और ट्रिक्स की मदद से रोजेदार रमजान के दौरान फिट रह सकते हैं।
गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
मार्च-अप्रैल के महीने में भारत के अधिकांश शहरों में पारा चढ़ने के कारण गर्मी लोगों की कड़ी परीक्षा लेती है। गर्मी की चपेट में रमजान के रोजे श्रद्धालुओं का कड़ा इम्तिहान लेते हैं। ऐसे में उपवास करते समय बॉडी को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। यानी शरीर में पानी की कमीन नहीं होनी चाहिए। रोजे के साथ-साथ नवरात्र का व्रत करने वाले लोगों के लिए भी ये टिप्स बहुत काम की है। पूरे दिन हाइड्रेटेड रहने के लिए कम से कम दो लीटर पानी जरूर पीने का प्रयास करना चाहिए।
रोजे के बाद चाय-कॉफी से परहेज करें
रोजे में व्रत की टाइमिंग 14-16 घंटों की होती है, ऐसे में टिप्स ये है कि फज्र (सुबह की सबसे पहली नमाज) के समय से कम से कम आधा घंटा पहले सेहरी खा लें। ऐसा करने पर आपके पास पानी पीने के लिए कम से कम 30 मिनट का समय होगा। धीरे-धीरे सिप कर पानी पीना बेहतर है। एक बार में पूरा न पियें। चाय और कॉफी से बचना सबसे अच्छा है, क्योंकि इससे आपके शरीर का संतुलित तापमान गड़बड़ हो सकता है।
सेहरी के समय मेवे और अंकुर वाली चीजें
खाने के बारे में डायटिशियन कई बार बेहद कमाल के सुझाव देते हैं। इन्हें कभी अनदेखा नहीं करना चाहिए। ऐसी ही एक टिप्स भोजन से पहले Pre-meals की है। दरअसल, सेहरी के दौरान प्री-मील में मेवे और अंकुर वाली चीजें (nuts and seeds) शामिल करना शानदार आइडिया है। इनसे प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलता है। इनका इस्तेमाल करने से रोजेदार अधिक समय तृप्त और फ्रेश फील करते हैं। प्री-मील के बाद करीब 30 मिनट लेना चाहिए। अंतराल के बाद मुख्य भोजन का सेवन पूरे महीने 14-16 घंटे की फास्टिंग के बावजूद बॉडी और माइंड को फिट रखने में मदद करेगा।
इफ्तार के समय संयम से खाएं
लंबी अवधि की फास्टिंग के बाद अपनी पसंदीदा चीजों पर नजर पड़ने के बाद लोग अक्सर बेकाबू हो जाते हैं। बात फिटनेस की करें तो ये समय बेहद अहम होता है। पूरे दिन के उपवास के बाद अपने पसंदीदा व्यंजनों पर टूट पड़ना ठीक आदत नहीं है। इफ्तार के भोजन में भी सेहरी के फॉर्मूले पर थोड़ा-थोड़ा खाने का अभ्यास करें। साथ ही महीने भर का रोजा / उपवास पूरा होने पर ईद वाले दिन भी सेलिब्रेशन संभाल कर करना चाहिए। दिन की शुरुआत हल्के नाश्ते से करें। एक बार में ओवरडोज लेने के बदले नियमित अंतराल पर खाना सबसे जरूरी टिप्स है।
खजूर खाने से मिलते हैं पोषक तत्व
रमजान के समय खजूर बाजार में सामान्य से अधिक मात्रा में बिकता दिखता है। खजूर को वैज्ञानिक विटामिन K से भरपूर बताते हैं। खजूर का सेवन करने से शरीर की कोशिकाओं को तरल पदार्थ जमा करने में मदद मिलती है। खजूर ग्लूकोज का प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। अच्छी सेहत के लिए भारत के कई क्षेत्रों में खजूर को भोजन में अनिवार्य रूप से शामिल करने की भी परंपरा है। खजूर कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है।
दही (Yoghurt) खाना न भूलें
गर्मी के मौसम में डिहाईड्रेशन न हो इसके लिए रसदार फल और सब्जियों का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। रोजेदारों के अलावा डाइट की स्टडी करने वाले लोग बताते हैं कि सेहरी के लिए सबसे अच्छा भोजन दही हो सकता है। दही पेट को आराम देता है और एसिडिटी रोकने में भी मदद मिलती है। दही का नियमित इस्तेमाल डिहाइड्रेशन से बचाता है। रमज़ान में पूरे महीने का रोज़ा रखने वाले हर व्यक्ति अगर नमकीन, मसालेदार और ज़्यादा शक्कर वाले खाने से परहेज़ करें तो शरीर सेहतमंद रहता है।
Recommended Video
सबसे अहम लेकिन चैलेंजिंग उपाय संयम
तमाम सलाहों के अलावा सबसे अहम और सरल टिप्स संयम है। यूं तो ये सबसे कठिन भी है लेकिन इन सरल लेकिन महत्वपूर्ण टिप्स अपनाकर लोग, रमजान के दौरान फिट और संक्रमण मुक्त रह सकते हैं। इस्लामिक धर्मावलंबी रमजान को पैगंबर मुहम्मद के पहले प्राकट्य का स्मरणोत्सव के रूप में भी सेलिब्रेट करते हैं।
-
Mahavir Jayanti 2026 Holiday: महावीर जंयती आज, कहां-कहां है छुट्टी? -
Som Pradosh Vrat 2026 पर बना त्रिगही योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल











Click it and Unblock the Notifications