Pushya nakshatra 2022 Date: पुष्य नक्षत्र योग आज, जानिए खरीदारी करने का मुहूर्त
पुष्य नक्षत्र योग : महालक्ष्मी की पूजा का पर्व दीपावली सुख-समृद्धि का पर्व है। इस दिन लोग माता लक्ष्मी का पूजन कर जीवन में सुख समृद्धि, उन्नति की कामना करते हैं। धनतेरस से लेकर भाईदूज तक चलने वाले पांच दिनी पर्व में लोग आभूषण, भूमि-भवन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, भौतिक वस्तुओं की खरीदी करते हैं और इसके लिए महामुहूर्त की प्रतीक्षा करते हैं। दीपावली के आसपास आने वाले पुष्य नक्षत्र का सर्वाधिक महत्व होता है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि और देवता बृहस्पति हैं इसलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई वस्तु स्थायी होती है बल्कि उसमें वृद्धि होती जाती है।

इस बार दीपावली 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को आ रही है। इससे छह दिन पूर्व यानी कि पुष्य नक्षत्र आज है। इस बार पुष्य नक्षत्र का पुण्यकाल 26 घंटे 50 मिनट रहेगा। इसलिए दो दिन जमकर खरीदी की जा सकती है। उज्जैनी सूर्योदय के अनुसार पुष्य नक्षत्र 18 अक्टूबर को प्रात: 5 बजकर 12 मिनट से प्रारंभ हो चुका है और 19 अक्टूबर को प्रात: 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इस प्रकार कुल 26 घंटे 50 मिनट पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस समयावधि में सोना, चांदी, आभूषण, भूमि, भवन, संपत्ति, वाहन, भौतिक सुखों की वस्तुएं खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा।
सिद्ध और साध्य योग बढ़ाएंगे समृद्धि
18 और 19 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के साथ सिद्ध और साध्य योग भी रहेंगे। सिद्ध योग 18 अक्टूबर को सायं 4.52 बजे तक रहेगा इसके बाद साध्य योग प्रारंभ होकर 19 अक्टूबर को सायं 5.29 बजे तक रहेगा। इन दोनों योग के साथ पुष्य नक्षत्र का संयोग अत्यंत शुभ महामुहूर्त का निर्माण कर रहा है।
स्वर्ण पूजन, खरीदी से समृद्धि
पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग में स्वर्ण खरीदी और पूजन करने का विशेष महत्व होता है। इस नक्षत्र में खरीदे गए स्वर्ण में उत्तरोत्तर वृद्धि होती है।












Click it and Unblock the Notifications