शैलेंद्र जोशी की कविताएं

Face
युवा कवि शैलेंद्र जोशी कम लिखते हैं और अपना लिखा कहीं प्रकाशित हुआ देखने में भी शायद ज्यादा यकीन नहीं रखते. उनका बस चले तो वे मारीना स्वेतायेवा और अलेक्सांद्र ब्लेक की तर्ज पर कुछ दोस्तों के बीच अपनी कविताएं पढ़-पढ़ाकर काम चला लें. उनकी कविताओं में शब्द अपनी समूची अस्मिता के साथ प्रकट होता है. धड़कता हुआ और रक्त-मांस की गरमाहट लिए. उनकी कविताएं पहली नजर में एक हल्का सा अवसाद सा पैदा करती हैं... मगर जब आप इस अवसाद भरी राख को कुरेदते हैं तो भीतर कहीं एक गहरे गुस्से की आंच का ताप लगातार महसूस होता है.

क़िला क्रॉसिंग पर प्रतीक्षारत


मैं इससे इतर कुछ भी नहीं
अपने परिवार से मिलने की लालसा मौन
सुख-बच्चों के चेहरों वाला
दिलासा-पत्नी के ऊष्मा भरे हाथ की
थोड़ा चैन-मां पिता की संतुष्टि से ऊपजा

हर रोज़
गुज़रता तुम्हारे घर के क़रीब पटरियों से
थोड़ा-थोड़ा हर आम शख्स के जे़हन में ज़ब्त
मेरी ही अभिव्यक्ति है

इंजन की ख़ुशी भरी हुंकार
कभी सुनना इसे इस तरह.

चंद्रयान पर यूं ही


( इसरो प्रमुख माधवन नायर को )

एक अजब ज़िद
हाथ-पैर मारते श्याम मांग रहे खिलौना
और फुसलाती मां थाली में भर कर पानी
फिर दसवीं में पढ़ा था शायद अंग्रेजी का पाठ
एक आदमी के छोटे से क़दम के बारे में
जिसे कहा गया मानवता की लंबी छलांग

मगर बहुत बाद में जाना
निर्मम हत्याओं का दौर भी तेजी से चलाया जा रहा था
उन्हीं दिनों लहलहाते धान के खेतों और सिसकते बांसों वाली भूमि पर

अब क्या बचा जानने को

रंग-कोका कोला, सतह-ऊबड़ खाबड़
हवा बिल्कुल भी नहीं कि बुढ़िया जी पाती
शायराना सारी उम्मीदें एक ही बार में ध्वस्त
मगर ज़िद पुरानी ठहरी
छुपी-दबी रही, नहीं हुई पस्त


सो
माधव को फिर चांद चाहिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+