Pausha Putrada Ekadashi 2025: आज इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, देखिए किन पर बरस रही है लक्ष्मीकृपा?

Pausha Putrada Ekadashi 2025: आज पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से इंसान को हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है। उसके सारे कष्टों का निवारण होता है। कहते हैं जो लोग संतान सुख से वंचित हैं, वो अगर इस दिन का व्रत करें तो उनके घर जल्द ही खुशखबरी आती है।

वैसे तो श्री हरि अपने हर भक्त का ख्याल रखते हैं लेकिन आज की एकादशी तीन राशियों के लिए काफी शुभ है। ये तीन राशियां दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की करने वाली हैं। ये तीन राशियां हैं- मेष, कर्क और धनु

Pausha Putrada Ekadashi 2025

इन तीनों राशियों पर जमकर लक्ष्मीकृपा बरसेगी, अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको प्रमोशन मिल सकता है तो वहीं दूसरी ओर अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आपका बिजनेस को काफी उन्न्नति मिलने वाली है।

मां लक्ष्मी की विशेष आरती करनी चाहिए (Pausha Putrada Ekadashi 2025)

इन तीनों राशियों को एकादशी वाले दिन मां लक्ष्मी की विशेष आरती करनी चाहिए, ऐसा करने से माता की कृपा इन पर सदैव बनी रहेगी।

लक्ष्मी माता की आरती (Pausha Putrada Ekadashi 2025)

  • ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
  • तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
  • उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। मैया तुम ही जग-माता।।
  • सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
  • दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता। मैया सुख सम्पत्ति दाता॥
  • जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
  • तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता। मैया तुम ही शुभदाता॥
  • कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
  • जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता। मैया सब सद्गुण आता॥
  • सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥

मेष, कर्क और धनु को होगा फायदा (Pausha Putrada Ekadashi 2025)

  • तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। मैया वस्त्र न कोई पाता॥
  • खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
  • शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता। मैया क्षीरोदधि-जाता॥
  • रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
  • महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता। मैया जो कोई जन गाता॥
  • उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥ ओम जय लक्ष्मी माता॥
  • ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
  • तुमको निशदिन सेवत,
  • हरि विष्णु विधाता। ऊं जय लक्ष्मी माता।।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+