Paush Putrada Ekadashi 2025: आज या कल, साल की अंतिम एकादशी कब? क्या है पारण टाइम?
Paush Putrada Ekadashi 2025 Kab Hai: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष स्थान है। वर्ष में आने वाली सभी एकादशियों में पौष पुत्रदा एकादशी का महत्व अत्यंत फलदायी माना गया है। यह व्रत विशेष रूप से संतान प्राप्ति, संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। पौष मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली इस एकादशी को भगवान विष्णु को समर्पित है।
लेकिन साल की अंतिम एकादशी को लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन पैदा हो गया है, कुछ लोगों का कहना है कि ये आज है तो किसी का कहना है कि ये 31 दिसंबर को है।

तो चलिए आपकी दुविधा दूर कर देते हैं। पंचांग के मुताबिक पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 दिसंबर को 7:51 AM से शुरू हो गई है और 31 दिसंबर को 5 AM पर खत्म होगी यानी कि ये एकादशी दो दिन पड़ रही है, गृहस्थ समाज वाले ये व्रत 30 दिसंबर को रखेंगे तो वहीं वैष्णव संप्रदाय के लोग ये उपवास 31 दिसंबर को करेंगे।
Paush Putrada Ekadashi 2025 की पूजा विधि
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें, फिर व्रत का संकल्प लें। स्वच्छ वस्त्र धारण करें, पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें, फिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें, इसके बाद भगवान विष्णु को पीले फूल, तुलसी दल, फल और पंचामृत अर्पित करें। धूप-दीप जलाकर विष्णु सहस्रनाम या "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें और पौष पुत्रदा एकादशी व्रत कथा का पाठ करें।
Paush Putrada Ekadashi 2025 का पारण टाइम
- 30 दिसंबर को उपवास रखने वाले जातक 31 दिसंबर को 1:36 PM पर पारण करें।
- 31 दिसंबर को उपवास रखने वाले जातक 01 जनवरी को 7:14 AM से 9:18 AM के बीच पारण कर सकते हैं।
Paush Putrada Ekadashi 2025 व्रत में क्या करें
- सात्विक भोजन करें या फलाहार रखें।
- मन, वचन और कर्म से शुद्ध रहें।
- भगवान विष्णु की आराधना में समय व्यतीत करें।
Paush Putrada Ekadashi 2025 व्रत में क्या न करें
- तामसिक भोजन, प्याज-लहसुन से परहेज करें।
- क्रोध, झूठ और नकारात्मक विचारों से बचें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications