Parshuram Jayanti 2024 Wishes: 'उसे भला क्या डर...', परशुराम जयंती पर अपनों को भेजें ये खास संदेश
Parshuram Jayanti 2024 Wishes: आज भगवान परशुराम की जयंती है, भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म त्रेता युग में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हुआ था, इनका जिक्र महाभारत और रामायण में भी मिलता है।
माना जाता है कि परशुराम भगवान की पूजा करने से इंसान को ज्ञान की प्राप्ति होती है। जिस किसी पर उनकी कृपा हो जाती है, वो इंसान कभी भी अपने रास्ते से भटकता नहीं है और हमेशा विजयी होता है।

आज के दिन आप भी अपनों को बधाई संदेश भेजिए और इस दिन को खास बनाइए।
- शिवभक्त परशुराम को मिला है अमरत्व का वरदान, जिस किसी को मिल जाए उनका आशीष वो हो जाए धन्य। हैप्पी परशुराम जंयती।
- चाहिए मोक्ष और शांति तो दिल से करो परशुराम की पूजा, हैप्पी परशुराम जंयती।
- कौन कहता है परशुराम फिर नहीं पैदा होते, हैप्पी परशुराम जंयती।
- परशुराम जैसा ज्ञान मिल जाए तो जीवन धन्य हो जाए, हैप्पी परशुराम जंयती।
- उसे भला क्या डर हो, जो भक्त हो परशुराम का, हैप्पी परशुराम जंयती।
- दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें, आप सभी को हैप्पी परशुराम जंयती।
- जो अंतर जाने आनंत और मरण का, उस परशुराम की कृपा हमेशा आप पर बनी रहे। हैप्पी परशुराम जंयती।
- ॐ ब्रह्मक्षत्राय विद्महे क्षत्रियान्ताय धीमहि तन्नो राम: प्रचोदयात्।।हैप्पी परशुराम जंयती।
खास बातें
- भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं।
- ऐसा माना जाता है कि इन्हें अमरत्व का वरदान है और इसी कारण आज भी ये धरती पर सशरीर मौजूद हैं।
- इनका जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था और कहा जाता है कि इसी कारण भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय है।
- अपने पिता के कहने पर इन्होंने अपने मां की हत्या कर दी थी।
- भगवान परशुराम काफी क्रोधी माने जाते हैं, इन्होंने धरती को 21 बार क्षत्रियों से खाली कर दिया था।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications