Onam 2024 Wishes: 'ओणम का पावन पर्व आपको सुख-शांति प्रदान करें', अपनों को भेजें ये खास संदेश
Happy Onam 2024 Wishes: ओणम केरल राज्य के सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय पर्व में से एक है, हर साल मलयालम कैलेंडर के चिंगम महीने में मनाए जाने वाले इस त्योहर पर राज्य में एक अलग तरह का ही उत्सव देखने को मिलता है। चारों ओर खुशियां और सजावट ही नजर आती है।
दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व को बहुत ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।माना जाता है कि इस दिन राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने के लिए आते हैं और इसी कारण हर कोई अपने घर-आंगन को उनके स्वागत के लिए सजाता है।

घरों को फूलों से सजाया जाता है जिसे कि "पुक्कलम" कहते है। इस दौरान राज्य में नौका दौड़ (वल्लम काली), कथकली नृत्य, और पारंपरिक ओणम साद्या (विशेष भोजन) होते हैं।
आपको बता दें कि कि महाबली एक असुर राजा थे, लेकिन वे अपने न्याय और दया के लिए प्रसिद्ध थे। भगवान विष्णु के वामन अवतार ने राजा महाबली को पाताल लोक भेज दिया था, लेकिन उनकी महानता के कारण उन्हें साल में एक बार अपनी प्रजा से मिलने की अनुमति दी गई थी।
केरल के लोग अपने प्रिय राजा महाबली का स्वागत करते हैं
यही दिन ओणम के रूप में मनाया जाता है, जब केरल के लोग अपने प्रिय राजा महाबली का स्वागत करते हैं। ये दिन आप और खास बना सकते हैं सुंदर संदेशों के जरिए, यहां हम आपके लिए लाए हैं खूबसूरत संदेश जिन्हें आप अपनों को भेजकर उनके और करीब आ सकते हैं।
ओणम की शुभकामनाएं( Happy Onam Wishes 2024)
ओणम के इस शुभ अवसर पर आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। हैप्पी ओणम।
ओणम आपके जीवन में खुशियों की बारिश कराए, हैप्पी ओणम। ओणम की बहुत सारी शुभनकामनाएं।
आपके घर में चारों ओर सुख ही सुख हो, यही कामना है। आपसभी ओणम मुबारक।
ओणम के इस पावन अवसर पर आपके सभी सपने और इच्छाएँ पूर्ण हों।ओणम की हार्दिक बधाइयाँ!"
भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहे। हैप्पी ओणम।
सब खुश रहें, सब मगन रहें, हैप्पी ओणम।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications