हेल्थ, वेल्थ और मनी चाहते हैं तो आजमायें नवरात्रि के ये टोटके
बैंगलुरू। आदिशक्ति के अलौकिक पर्व नवरात्रि के नौ दिन में ना केवल मां भवानी की पूजा होती है बल्कि नवरात्र के दिनों में टोटके भी बहुत होते हैं। इसलिए अक्सर बड़े -बूढे बच्चों को इस दौरान किसी के घर जाने से और अंजाने व्यक्ति के दिये प्रसाद को खाने से रोकते हैं।
जानिए माता के जागरण से जुड़ी रोचक बातें
लेकिन टोटके हमेशा गलत नियत से नहीं होते हैं, कुछ टोटके अच्छे भी होते हैं जो आपके जीवन को खुशहाल बनाते हैं इसलिए अगर आप नवरात्रि की पूजा के दौरान या इस पर्व के दौरान कुछ टोटकें अपनाते हैं तो जरूर आपके जीवन में मां लक्ष्मी और वैभव की कृपा होगी।
आईये जानते हैं यह टोटके..
- नीबू: नवरात्रि के पर्व पर आप अपने मेनडोर पर नीबू बांध दीजिये, यह आपको बुरी नजर से बचायेगा और आप स्वस्थ रहेंगे।
- काला तिल: नवरात्रि में आप जरूरत मंदों को काला तिल दान कीजिये इससे आपको लक्ष्मी की कृपा होगी।
- लाल कपड़ा: नवरात्रि में आप किसी कुआंरी कन्या को लाल रंग का कपड़ा गिफ्ट कीजिये यह आपके सम्मान में वृद्धि देगा।
Tips: मिलावटी दूध, मावा और घी की घर पर ऐसे करें जांच
ऐसे ही छोटे-छोटे और टोटके हैं जिन्हें जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिए...

पीला वस्त्र
नवरात्रि में आप कोशिश कीजिये कि आप पीले रंग का कपड़ा पहनें, यह आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनायेगा।

काले रंग से रहे दूर
नौ दिनों में आप काले रंग का कोई सामान जैसे कपड़ा, जूता, घड़ी, बैग से दूर रहें, यह आपको खर्चिला बनायेगा।

पढ़ाई में आप अच्छे होना चाहते हैं
अगर पढ़ाई में आप अच्छे होना चाहते हैं तो मां दुर्गा की पूजा करने के बाद आप अपनी बाजू में आप संतरी रंग का कलेवा बांध लीजिये।

मां का ध्यान
नौ दिनों में सुबह उठकर मां का ध्यान कीजिये और जल चढ़ाइये तो आपको तुरंत नौकरी मिल जायेगी।

सफेद चावल
नौ दिनों तक सफेद चावल किसी भिखारी को देने से जिनकी शादियां नहीं हो रही है उनकी शादी होती है और जिन्हें बच्चे नहीं हो रहे हैं उनके घर में जल्द ही किलकारियां गूंजती हैं।

आखिर क्या है नवरात्रि और अखंड दीपक का संबंध
आखिर क्या है नवरात्रि और अखंड दीपक का संबंध












Click it and Unblock the Notifications