Navratri 2018: शारदीय नवरात्रि तिथि, घट स्थापना शुभ मुहूर्त और महत्व
नई दिल्ली। 10 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि 2018 का शुभारंभ होने जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों आराधना की जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से जातक को हर मुश्किल से छुटकारा मिल जाता है। घटस्थापना नवरात्रि के पहले दिन होती है। 9 दिनों तक मां के लिए की जाने वाली पूजा और उपवास 10वें दिन कन्या पूजन के साथ खोला जाता है।

शारदीय नवरात्रि 2018
- नवरात्रि शुरुआत :10 अक्टूबर (बुधवार) 2018
- महाअष्टमी: 17 अक्टूबर
- महानवमी: 18 अक्टूबर (गुरुवार) 2018

नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त 2018
10 अक्टूबर को सुबह 06:18:40 से लेकर 10:11:37 तक (अवधि : 3 घंटे 52 मिनट) है। वैसे नवरात्र के प्रारंभ से ही अच्छा वक्त शुरू हो जाता है इसलिए अगर जातक शुभ मुहूर्त में घट स्थापना नहीं कर पाता है तो वो पूरे दिन किसी भी वक्त कलश स्थापित कर सकता है क्योंकि मां दुर्गा कभी भी अपने भक्तों का बुरा नहीं करती हैं।

नवरात्र में मां के 9 रूपों की पूजा होती है
- 10 अक्टूबर (बुधवार) 2018 : घट स्थापना व मां शैलपुत्री पूजा, मां ब्रह्मचारिणी पूजा (प्रथमा एंव द्वितिया)
- 11 अक्टूबर (बृहस्पतिवार ) 2018 : मां चंद्रघंटा पूजा
- 12 अक्टूबर (शुक्रवार ) 2018 : मां कुष्मांडा पूजा
- 13 अक्टूबर (शनिवार) 2018 : मां स्कंदमाता पूजा
- 14 अक्टूबर (रविवार ) 2018 : पंचमी तिथि सरस्वती आह्वाहन
- 15 अक्टूबर (सोमवार) 2018 : मां कात्यायनी पूजा
- 16 अक्टूबर (मंगलवार ) 2018 : मां कालरात्रि पूजा
- 17 अक्टूबर (बुधवार) 2018 : मां महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी, महानवमी
- 18 अक्टूबर (बृहस्पतिवार) 2018 : नवरात्री पारण
- 19 सितम्बर (शुक्रवार ) 2018 : दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी












Click it and Unblock the Notifications