Navratri 2017: इस नवरात्रि में बन रहा है विशेष संयोग, हर बाधा होगी दूर
नई दिल्ली। 21 सितंबर दिन गुरूवार से शारदीय नवरात्रि 2017 का शुभारंभ हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों आराधना की जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से जातक को हर मुश्किल से छुटकारा मिल जाता है।
वैसे तो इस बार मां दुर्गा डोली चढ़कर आ रही हैं, इसलिए लोग थोड़े चितिंत हैं लेकिन उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस बार नवरात्रि हस्त नक्षत्र में शुरू हो रही है। हस्त नक्षत्र में नवरात्रि विशेष शुभकारी मानी जाती है। इस दौरान पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है और साथ ही बीमारियां और कष्ट दूर होते हैं।
नवरात्र में मां के 9 रूपों की पूजा होती है...
- 21 सितंबर 2017 : मां शैलपुत्री की पूजा
- 22 सितंबर 2017 : मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
- 23 सितंबर 2017 : मां चन्द्रघंटा की पूजा
- 24 सितंबर 2017 : मां कूष्मांडा की पूजा
- 25 सितंबर 2017 : मां स्कंदमाता की पूजा
- 26 सितंबर 2017 : मां कात्यायनी की पूजा
- 27 सितंबर 2017 : मां कालरात्रि की पूजा
- 28 सितंबर 2017 : मां महागौरी की पूजा
- 29 सितंबर 2017 : मां सिद्धदात्री की पूजा
- 30 सितंबर 2017: दशमी तिथि, दशहरा













Click it and Unblock the Notifications