प्रवीन शेखर को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार

Praveen Shekhar
जाने माने युवा रंगकर्मी परवीन शेखर को थियेटर जगत में बहुमूल्‍य योगदान देने के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार के लिए चुना गया है। उन्‍हें यह पुरस्‍कार भारत के उप राष्‍ट्रपति श्री हामिद अंसारी द्धारा दिसम्‍बर के पहले सप्‍ताह में विज्ञान भवन, नई दिल्‍ली में प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री शेखर को एक प्रपत्र, स्‍मृति चिन्‍ह और 50,000 रूपए की राशि पुरस्‍कार स्‍वरूप प्रदान की जाएगी।

भारत सरकार द्धारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला यह पुरस्‍कार उन व्‍यक्तियों को दिया जाता है जो कला जगत में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए जाने जाते है।

प्रवीन शेखर ने थियेटर जीवन में निर्देशक, डिजाइनर और अभिनेता के रूप में देश के कई थियेटर समरोहों में भाग लिया है। वे एक प्रयोगधर्मी सांस्‍कृतिक रंगकर्मी के रूप में जाने जाते है।

यही नही उन्‍होंने देश के कई महान कलाकारो के साथ काम किया है जिनमें रतल थियाम, भानु भारती, बी वी कामथ, बादल सरकार, तपस सेन, अशोक भगत प्रमुख है।

उन्‍होंने 20 से अधिक नाटको का निर्देशन, 25 नाटकों में अभिनय और दर्जनों थियेटर कार्यशालाओं का आयोजन भारत के साथ नेपाल में किया है।

इसके अलावा वे सांस्‍कृतिक पत्रकार के रूप में पिछले 15 वर्षो से सक्रिय है। उन्‍होंने कई डाक्‍युमेंट्री फिल्‍मों, मोनोग्राफ की स्क्रिप्‍ट लिखी है और पुणे इंस्टिट्यूट, पुणे से फिल्‍म भाषा में प्रशिक्षण भी प्राप्‍त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+