Nag Panchami 2024 Aarti -Mantra: इन मंत्रों और आरती से करें नाग देवता को प्रसन्न, कष्टों का हो जाएगा अंत
Nag Panchami 2024 Aarti: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है, आज वो पावन दिन है, कहते हैं जो कोई भी सच्चे मन से आज नागदेवता की पूजा करता है।
उसकी सारी मनोकामना तो पूरी होती ही है साथ ही उसे हर तरह की तकलीफों से छुटकारा भी मिलता है।आज नाग देवता की पूजा खास मंत्रों और आरती के साथ करनी चाहिए, ऐसा करने से इंसान तो दोहरे फल की प्राप्ति होती है।

यहां हम आपके लिए लाए हैं नाग देवता की आरती और मंत्र, जिनके जरिए आप नाग देवता को कर सकते हैं प्रसन्न।
नाग देवता की आरती ( Naag Devta Aarti)
- आरती कीजे श्री नाग देवता की, भूमि का भार वहनकर्ता की ।
- उग्र रूप है तुम्हारा देवा भक्त, सभी करते है सेवा ।।
- मनोकामना पूरण करते, तन-मन से जो सेवा करते ।
- आरती कीजे श्री नाग देवता की , भूमि का भार वहनकर्ता की ।।
- भक्तो के संकट हारी की आरती कीजे श्री नागदेवता की ।
- आरती कीजे श्री नाग देवता की, भूमि का भार वहनकर्ता की ।।
- महादेव के गले की शोभा ग्राम देवता मै है पूजा ।
- श्ररेत वर्ण है तुम्हारी धव्जा ।।
- दास ऊकार पर रहती क्रपा सहसत्रफनधारी की ।
- आरती कीजे श्री नाग देवता की, भूमि का भार वहनकर्ता की ।।
- आरती कीजे श्री नाग देवता की, भूमि का भार वहनकर्ता की ।।
नाग देवता मंत्र ( Naag Devta Mantra)
अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥
एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।
=======================================================
ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।
===================================================
ॐ सर्पाय नमः
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications