Nag Panchami 2024: राशि के अनुसार करें पूजन तो मिलेगा नाग देवता का आशीर्वाद, बदल जाएगा जीवन
Nag Panchami 2024 Puja Vidhi: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी मनाई जाती है। इस बार नाग पंचमी 9 अगस्त 2024 शुक्रवार को आई है।
नाग पंचमी के दिन नाग देवता पूजन करने उनसे रक्षा की कामना की जाती है।सभी लोग अपनी श्रद्धा भक्ति के अनुसार नाग देवता पूजन करते हैं।

लेकिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार नाग देवता का पूजन करेंगे तो उनका आशीर्वाद अवश्य मिलेगा और आपकी हानिकारक जीव-जंतुओं से रक्षा भी होगी। इस दिन शिवलिंग और उनके साथ स्थित नाग का अभिषेक किया जाता है।
किस द्रव्य से करें अभिषेक
- मेष : मेष राशि के जातक दूध-जल में केसर का मिश्रण कर नाग सहित शिवजी का अभिषेक करें।
- वृषभ : इस राशि के जातक दूध में केसर डालकर इस मिश्रण से नाग सहित शिवजी का अभिषेक करें।
- मिथुन : कच्चे दूध में खस का इत्र डालकर नाग सहित शिवजी का अभिषेक करें। बिल्व पत्र अर्पित करें।
- कर्क : कच्चे दूध में मिश्री डालकर नाग सहित शिवजी का अभिषेक करें और मिश्री का ही भोग लगाएं।
- सिंह : केसर और चंदन के जल से शिवजी का अभिषेक करें और नाग देवता का अभिषेक भी करें।
- कन्या : चमेली का इत्र जल में डालकर उस जल से शिवजी और नाग देवता का अभिषेक आपको करना चाहिए।
- तुला : इस राशि के जातक जल में केसर और चंदन का इत्र मिलाकर अभिषेक करने से नाग दोष दूर होगा।
- वृश्चिक : इस राशि के जातक दूध में केसर और मिश्री डालकर शिवजी और नाग का अभिषेक करें।
- धनु : धनु राशि के जातकों को दूध में चंदन का पावडर मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।
- मकर : कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर शिवजी का अभिषेक करने से नाग दोष भी दूर होता है।
- कुंभ : कुंभ राशि के जातक भी दूध में तिल मिलाकर अभिषेक करें। इच्छा पूरी होगी।
- मीन : दूध में केसर और चंदन का इत्र मिलाकर अभिषेक करें शिवजी और नाम देवता प्रसन्न होंगे।












Click it and Unblock the Notifications