Indian Festivals in June 2021: इस माह लगेगा सूर्य ग्रहण, आने वाले हैं कई लोकप्रिय पर्व, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 31 मई। जून महीने में वट-सावित्री व्रत जैसे लोकप्रिय त्योहार पड़ने वाले हैं, यही नहीं इस महीने साल 2021 का पहला सूर्यग्रहण भी लगेगा जो कि इंडिया में आंशिक रूप से नजर आएगा। सूर्यग्रहण 10 जून को है। यहां हम आपके लिए लाए हैं पूरे महीने के त्योहारों की पूरी लिस्ट, जो कि निम्मलिखित है।

June Festival List: इस माह पड़ रहे हैं कई बड़े पर्व, देखें पूरी लिस्ट

यहां हैं जून 2021 महीने के त्योहार और व्रतों की पूरी लिस्ट

  • 02 जून - कालाष्टमी भगवान काल भैरव की पूजा का दिन
  • 06 जून - अपरा एकादशी या भद्रकाली एकादशी या जलक्रीड़ा एकादशी
  • 08 जून - मासिक शिवरात्रि
  • 10 जून - वट सावित्री व्रत, रोहिणी व्रत, अमावस्या, शनि जयंती, 2021 का पहला सूर्य ग्रहण
  • 13 जून - महाराणा प्रताप जयंती
  • 14 जून - विनायक चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित है
  • 20 जून - पितृ दिवस, गंगा दशहरा
  • 21 जून - निर्जला एकादशी
  • 22 जून - भूमि प्रदोष यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है
  • 24 जून - वरिष्ठ पूर्णिमा
  • 27 जून - संक्रांति चतुर्थी यह तिथि भगवान गणेश को समर्पित है।

क्या होता है सूर्य ग्रहण ?

भौतिक विज्ञान की दृष्टि से जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य की इमेज कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसी घटना को 'सूर्य ग्रहण ' कहा जाता है। पृथ्वी सूरज की परिक्रमा करती है और चांद पृथ्वी की। कभी-कभी चांद, सूरज और धरती के बीच आ जाता है। फिर वह सूरज की कुछ या सारी रोशनी रोक लेता है जिससे धरती पर अंधेरा फैल जाता है। इस घटना को 'सूर्य ग्रहण' कहा जाता है।

यह पढ़ें: जून 2021 का राशिफल

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण ?

2021 को साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा, जो कि उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में आंशिक, जबकि उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में पूर्ण रूप से दिखाई देगा, हमारे देश भारत में ये ग्रहण आंशिक होगा और इसका सूतक काल प्रभावी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+