Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी आज, जानिए कथा और पूजा मुहूर्त
Mohini Ekadashi 2025: हर एकादशी की तरह मोहिनी एकादशी भी पुण्यदायिनी है, हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली ये एकादशी, इंसान को सुख,शांति और समृद्धि प्रदान करती है। कहते हैं को इस दिन जो भी भगवान विष्णु की पूजा सच्चे मन से करता है , उसे हर तरह का सुख मिलता है।
मोहिनी एकादशी का व्रत न मन की शुद्धि और आत्म-संयम का प्रतीक भी है। आज ये पावन दिन आया है, अगर आप भी अपने जीवन में प्रेम और यश की कामना रखते हैं तो आज के दिन भगवावन विष्णु की पूजा पूरे सच्चे मन से करें, जल्द ही आपकी कामना पूरी होगी।

मोहिनी एकादशी के शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: 11:51 AM से 12:45 PM
- विजय मुहूर्त: 02:32 PM से 03:26 PM
- निशिता मुहूर्त: 11:56 PM से 12:39 AM
मोहिनी एकादशी व्रत विधि (Mohini Ekadashi)
- एकादशी के दिन प्रातः स्नान कर भगवान विष्णु का पूजन करें।
- व्रत में केवल फलाहार लें और पूर्ण उपवास करने का संकल्प करें।
- दिनभर "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जप करें।
- रात्रि जागरण कर श्रीहरि के भजन-कीर्तन करें।
- द्वादशी तिथि पर ब्राह्मणों को दान देकर व्रत का पारण करें।
क्यों कहते हैं मोहिनी एकादशी? (Mohini Ekadashi)
हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार यह व्रत विष्णु भगवान को समर्पित है और इसका नाम "मोहिनी" इसीलिए पड़ा क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर अमृत असुरों से छीना था।
मोहिनी एकादशी व्रत कथा (Mohini Ekadashi Vrat Katha)
पौराणिक कथाओं के मुताबिक भद्रावती नामक नगर में एक धनाढ्य वैश्य दातार नाम का व्यक्ति रहता था। उसके पांच पुत्र थे। सबसे छोटा पुत्र दुष्ट स्वभाव वाला था। उसका नाम था धृष्टबुद्धि। वह जुआ खेलता, शराब पीता और व्यभिचार में लिप्त रहता था। पिता के लाख समझाने पर भी वह नहीं सुधरा तो एक दिन धनाढ्य ने उसे अपने घर से निकाल दिया।
ऋषि वसिष्ठ के कहने पर धृष्टबुद्धि ने मोहिनी एकादशी का व्रत किया
एक दिन भूखा-प्यासा जंगल में भटक रहा था। वहां ऋषि वसिष्ठ से उसकी भेंट हुई। उन्होंने उसकी दशा देखकर मोहिनी एकादशी का व्रत रखने का उपदेश दिया और उसके पापों से मुक्ति का मार्ग बताया।धृष्टबुद्धि ने पूरे नियमों के साथ मोहिनी एकादशी का व्रत रखा। उस व्रत के प्रभाव से उसके सारे पाप नष्ट हो गए और अंत में वह विष्णु लोक को प्राप्त हुआ।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications