Meen Sankranti 2023: मीन संक्रान्ति 15 मार्च को, जानिए पूजा मुहूर्त, मंत्र, आरती और महत्व
Meen Sankranti 2023: सूर्य का मीन में प्रवेश आप सभी की राशियों पर असर डालेगा, हालांकि ये हर एक राशि के लिए शुभ और सकारात्मक रहेगा।

Meen Sankranti 2023 Date and Time: सूर्य देव सत्य, ऊर्जा और शक्ति के मानक हैं। वो जिस राशि में रहते हैं तो उस हिसाब से संक्रान्ति मनाई जाती है। चैत्र मास की संक्रान्ति 15 मार्च को है, इसे मीन संक्रान्ति कहते हैं क्योंकि सूर्य बुधवार को राशि मीन में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल तक वहां वास करेंगे, जिसकी वजह से एक महीने का मलमास लग जाएगा और इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते हैं। फिलहाल मकर संक्रान्ति की तरह मीन संक्रान्ति का भी खास महत्व है। इस दिन दान-पुण्य करने और पवित्र नदियों में स्ना करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत होता है, उसके आत्म बल में वृद्धि होती है और सारे दुखों का अंत होता है और इंसान खुशहाल जीवन जीता है।
मीन संक्रांति 2023 का मुहूर्त
- सूर्य का मीन राशि में प्रवेश - 15 मार्च 2023 को सुबह 06 बजकर 47 मिनट र
- मीन संक्रान्ति पुण्य काल -15 मार्च 2023 को सुबह 06 बजकर 47 से दोपहर 01 बजकर 10 मिनट तक
- मीन संक्रान्ति महा पुण्य काल - 15 मार्च 2023 को सुबह 06 बजकर 47 से सुबह 08 बजकर 46
सूर्य मंत्रों का जाप
पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद आप सूर्य को अर्ध्य दें और इन मंत्रों का जाप करें
- ऊँ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च । हिरण्य़येन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन ।।
- ग्रहाणामादिरादित्यो लोक लक्षण कारक:। विषम स्थान संभूतां पीड़ां दहतु मे रवि।।
- ग्रहाणामादिरादित्यो लोक लक्षण कारक:। विषम स्थान संभूतां पीड़ां दहतु मे रवि।।
आरती बिना तो हर पूजा अधूरी होती है इसलिए पूजा करनेके बाद सूर्य देव की आरती जरूर करें।
सूर्यदेव की आरती
- जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव।
- जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥
- रजनीपति मदहारी, शतदल जीवनदाता।
- षटपद मन मुदकारी, हे दिनमणि दाता॥
- जग के हे रविदेव, जय जय जय रविदेव।
- जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥
- नभमंडल के वासी, ज्योति प्रकाशक देवा।
- निज जन हित सुखरासी, तेरी हम सबें सेवा॥
- करते हैं रविदेव, जय जय जय रविदेव।
- जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥
- कनक बदन मन मोहित, रुचिर प्रभा प्यारी।
- निज मंडल से मंडित, अजर अमर छविधारी॥
- हे सुरवर रविदेव, जय जय जय रविदेव।
- जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव॥












Click it and Unblock the Notifications