May 2023 Vrat Tyohar List: ये हैं मई माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहार, इसी महीने लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
May 2023 Holidays list: इस महीने की 5 तारीख को उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगेगा, इस दौरान चांद का रंग मटमैला हो जाएगा।

May 2023 Holidays-Festival List: मई महीने से गर्मियों की छुट्टियां प्रारंभ हो जाती है। ऐसे में हर कोई कहीं ना कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहा है। यहां हम आपके लिए लाए हैं मई महीने के त्योहारों और छुट्टियों की पूरी लिस्ट जिसे देखकर आप पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते हैं। खास बात आपको यहां बता दें कि इस महीने की 5 तारीख को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि ये भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा।
ये हैं मई महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार
- 1 मई मोहिनी एकादशी
- 3 मई प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
- 5 मई वैशाख पूर्णिमा व्रत (बुद्द पूर्णिमा)
- 8 मई संकष्टी चतुर्थी
- 15 मई अपरा एकादशी, वृष संक्रांति
- 17 मई मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
- 19 मई ज्येष्ठ अमावस्या
- 31 मई निर्जला एकादशी
साल का पहला चंद्र ग्रहण
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई यानी की वैशाख की पूर्णिमा को लगेगा। इसी दिन बुद्द पूर्णिमा भी है। आपको बता दें कि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को रात 08: 45 PM से शुरू होगा और इसकी 6 मई को देर रात 1.00 बजे होगी। ये यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा।
क्या होता है चंद्र ग्रहण?
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण की स्थिति होती है। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को लगता है। इसे नग्न आंखों से देखा जा सकता है। इसे सीधे देखने पर आंखों को नुकसान नहीं होता है। इस बार के चंद्र ग्रहण पर भारत में सूतक नहीं लगेगा इसलिए पूजा पाठ के काम बाधित नहीं होंगे।
मोहिनी एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, मिट जाएगा हर कष्ट
- ॐ आं संकर्षणाय नम:
- ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
- ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
- ॐ नारायणाय नम:
- ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।
- यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।
- मंगलम भगवान विष्णुः, मंगलम गरुणध्वजः।
- मंगलम पुण्डरी काक्षः, मंगलाय तनो हरिः॥












Click it and Unblock the Notifications