Mauni Amavasya 2026: आज भूलकर भी ना करें ये दान वरना हो जाएंगे कंगाल
Mauni Amavasya 2026: आज मौनी अमावस्या है, जो कि हिंदू पंचांग की सबसे पवित्र अमावस्याओं में से एक मानी जाती है। इस दिन मौन व्रत, पवित्र स्नान, दान-पुण्य और पितृ तर्पण का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा, यमुना, सरस्वती जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने से करोड़ों यज्ञों के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है।

Mauni Amavasya 2026 पर क्यों रहते हैं मौन?
इस दिन मौन धारण करने से मन की चंचलता समाप्त होती है और आत्मिक शांति मिलती है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर स्नान और दान करने से पापों का नाश होता है। यह दिन पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। माघ मेले में आज के दिन शाही स्नान हो रहा है लेकिन आज के दिन दान करते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, अक्सर हम अज्ञानतावश कुछ ऐसा कर देते हैं, जो कि गलत होता जिससे पूजा का फल मिलने की जगह पाप लगता है। इसलिए विस्तार से जानते हैं कि क्या करें और क्या ना करें?
Mauni Amavasya 2026 पर क्या करें?
- ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदी या घर पर ही स्नान करें।
- स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा करें।
- मौन व्रत रखें या यथासंभव कम बोलें।
- गरीब, ब्राह्मण और जरूरतमंद को दान करें।
- पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान करें।
Mauni Amavasya 2026 पर क्या दान करें?
- काले तिल - पितृ दोष और शनि दोष से मुक्ति
- अन्न दान (चावल, गेहूं, खिचड़ी)
- गुड़ - सुख-समृद्धि के लिए
- वस्त्र दान - विशेषकर काले या गहरे रंग के कपड़े
Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर क्या दान न करें?
- नमक - इससे घर की सुख-शांति प्रभावित होती है
- तेल - विशेष रूप से सरसों का तेल
- जूते-चप्पल
- लोहे की वस्तुएं
- झाड़ू
- काले रंग की नुकीली वस्तुएं
Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर क्या न करें?
- झूठ, कटु वचन और विवाद से बचें
- मांस-मदिरा और तामसिक भोजन न करें
- बाल और नाखून न काटें
- अनावश्यक क्रोध और अहंकार से दूर रहें
Mauni Amavasya 2026 का आध्यात्मिक लाभ
- मानसिक शांति मिलती है
- पितृ दोष शांत होता है
- जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है
- मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
Mauni Amavasya 2026 का मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: 12:27 PM से 01:11 PM
- पितरों का तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान: 11:30 AM से 02:30 PM
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications