Masik Shivratri 2021: मासिक शिवरात्रि आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
नई दिल्ली, 08 जुलाई। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज है, जिसे कि मासिक शिवरात्रि के नाम से लोग जानते हैं। माना जाता है कि आज के दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। आज के दिन कुछ लोग पूरे दिन उपवास रखकर भोलेनाथ की उपासना करते हैं। आज का दिन बेहद खास है। आज वृद्धि और ध्रुव योग बन रहे हैं, जो कि शुभता के सूचक हैं।

आज के शुभ मुहूर्त
- अभिजित मुहूर्त- 11:26 am से 12:20 pm
- विजय मुहूर्त- 02:09 pm से 03:04 pm
- गोधूलि मुहूर्त- 06:28 pm से 06:52 pm
- अमृत काल- 11:12 am से 12:59 pm
शिवरात्रि व्रत सामग्री
गंगा जल, दूध, दही, घी, शहद, चावल, रोली, कलावा, जनेउ की जोड़ी, फूल, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा, शमी पत्र, आक का पुष्प, दूर्वा, धूप, दीप, चन्दन, नैवेद्य आदि।

शिवरात्रि व्रत की विधि
- स्नान-ध्यान करके मन में भगवान शंकर का नाम लेकर व्रत का संकल्प करें।
- भगवान शिव का विधिवत पूजन करके भस्म का तिलक लगाएं।
- इस व्रत में चारों पहर पूजन किया जाता है।
- प्रत्येक पहर में आरती व ऊॅ नमः शिवाय अथवा शिवाय नमः का जाप करना चाहिए।
- चारों पहरों में शिव का जाप करने से मनोकामनायें सिद्ध होती है।
- संभव हो तो रूद्राभिषेक करें।
- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
खास बातें
- भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
- तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
- जौ अर्पित करने से सुख मिलता है।
- गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।












Click it and Unblock the Notifications