Mars Mercury Venus Effect: तीन बड़े ग्रह बदल रहे हैं राशि, बदलेगी लोगों की किस्मत
Mars Mercury Venus Effect(मंगल, बुद्ध, शुक्र का प्रभाव) Hindi:जब-जब भी ग्रहों का परिवर्तन होता है, उसका सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम दोनेां ही मिलते हैं। प्रकृति और पर्यावरण पर तो इसका असर होता ही है, मनुष्यों और जीव-जंतुओं तक पर गहरा प्रभाव होता है। जनवरी महीने के अगले दस दिनों में तीन बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।
ये ग्रह हैं मंगल, बुध और शुक्र। सबसे पहले 21 जनवरी को मंगल अपनी राशि बदलेगा, फिर 24 जनवरी को बुध और 28 जनवरी को शुक्र का राशि परिवर्तन होने वाला है।

इन तीन-तीन बड़े ग्रहों के राशि बदलने से बड़े प्रभाव होने वाले हैं। तीनों ही ग्रह आर्थिक, पारिवारिक, सामाजिक, वैवाहिक जीवन, करियर, स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने वाले हैं।
राशि परिवर्तन (Mars Mercury Venus Effect)
- 21 जनवरी 2025 को मंगल प्रात: 10 बजकर 01 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
- 24 जनवरी 2025 को बुध सायं 5 बजकर 39 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेगा।
- 28 जनवरी 2025 को शुक्र प्रात: 5 बजे मीन राशि में प्रवेश करने वाला है।
मंगल का प्रभाव (Mars Effect)
मंगल का प्रवेश बुध की राशि मिथुन में होने वाला है। मंगल और बुध का संयुक्त प्रभाव सबसे ज्यादा आपकी आर्थिक स्थिति और व्यापार पर पड़ने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बनेंगे। अटका हुआ धन मिलेगा। कर्ज चुकाने में सफल होंगे। बुध के कारण नए व्यापारिक अनुबंध होने वाले हैं। यदि कोई नया काम प्रारंभ करना चाहते हैं तो अवश्य करें, उसमें आपके अनुकूल परिणाम प्राप्त होने वाले हैं।
बुध का प्रभाव ( Mercury Effect)
बुध का प्रवेश शनि की राशि मकर में होने वाला है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव वाहन मशीनरी से जुड़े लोगों को पर होने वाला है। जो लोग ऑटोमोबाइल, स्पेयर पार्ट्स, ऑइल, पेट्रोलियम पदार्थ, बिल्डिंग मटेरियल या कंस्ट्रक्शन के व्यापार से जुड़े हुए हैं उन्हें विशेष लाभ होने वाला है। इन्हीं व्यवसाओं से विशेष लाभ मिलने वाला है। जो लोग गुप्त विद्याओं, ज्योतिष आदि के कारोबार से जुड़े हैं उन्हें भी लाभ होगा।
शुक्र का प्रभाव (Venus Effect)
शुक्र का प्रवेश बृहस्पति की राशि मीन में होने वाला है। यह निजी जीवन में गहरा असर डालेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह समय सबसे बेहतर रहने वाला है। जो लोग पहले से किसी के प्रेम में पड़े हुए हैं उनका प्रेम और मजबूत होगा, तीव्र होगा। एक-दूसरे के प्रति अधिक समर्पण रहेगा। और जिन लोगों के जीवन में अब तक प्रेम का पदार्पण नहीं हुआ है उन्हें प्रेम संबंध मिल जाएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अविवाहितों के विवाह के योग भी इस गोचर के दौरान बनने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications