Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budh Uday 2025: बुध का उदय, इन चार राशियों की खुलेगी किस्मत

Budh Uday 2025: बुध को व्यापार-व्यवसाय का प्रतिनिधि ग्रह कहा गया है और इसके अस्त होने से सबसे ज्यादा प्रभाव कारोबार पर ही होता है। अब बुध 25 फरवरी 2025 सायं 7.23 पर पश्चिम में उदय हो रहा है। बुध 19 जनवरी को अस्त हुआ था, तबसे व्यापारियों को अपने काम में किसी न किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

अब बुध के उदय होने से व्यापार के रुके काम चल पड़ेंगे। व्यापारियों के लिए लाभदायक समय शुरू हो रहा है। बुध के उदय होने की स्थिति में नए कारोबार भी शुरू किए जा सकते हैं।

Budh Uday 2025

इस समय बुध कुंभ राशि में चल रहा है और इसी में शनि भी है। बुध के उदय होने से शनि को भी बल मिलेगा और दोनों मिलकर रियल एस्टेट के कारोबार को ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

बुध उदय का क्या होगा प्रभाव (Budh Uday 2025)

  • बुध के उदय होने के कारण कारोबारियों के अटके हुए काम चल पड़ेंगे। यदि किसी को कारोबार के संबंध में पैसा उधार दे रखा है तो वह लौट आएगा।
  • नए कारोबार स्थापित करने के लिए यह समय सबसे श्रेष्ठ है। साझेदारी में बिजनेस प्रारंभ करने से भी लाभ मिलेगा।
  • विदेश से जो लोग व्यापार करना चाहते हैं, वे भी बुध उदय होने के बाद प्रयास करें, अवश्य सफलता मिलेगी।
  • कारोबार में चल रही मंदी दूर होगी और काम तेजी से आगे बढ़ेंगे।
  • आटोमोबाइल, रियल एस्टेट, कृषि जैसे कामों में उन्नति होगी।

चार राशियों के लिए खुलेंगे किस्मत के द्वार (Budh Uday 2025)

बुध के उदय होने से चार राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है। दो राशियां बुध की मिथुन-कन्या और दो राशि शनि की मकर-कुंभ। इन चारों राशि के जो जातक कारोबारी हैं वे सफलता के नए शिखर तक पहुंचेंगे। इन राशियों के जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं वे अवश्य करें, उनकी मंशा और मेहनत के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी।

अन्य राशियों के हाल (Budh Uday 2025)

बुध के उदय होने से अन्य राशियों के लोगों को भी उचित लाभ मिलने वाला है। बाकी राशियों के लिए कुंभस्थ बुध का उदया गोचर लाभदायक ही रहेगा, किंतु उनकी कुंडली में बुध की स्थिति के अनुसार लाभ की मात्रा कम-ज्यादा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+