Malmas 2025: मीन राशि में बना चतुर्ग्रही सूर्य ग्रहण योग, एक महीने तक भूलकर भी ना करें ये काम वरना होगा नुकसान
Malmas 2025: 14 मार्च से सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बन गया है। मीन राशि में पहले से ही शुक्र, बुध और राहु का गोचर हो रहा है, ऐसे में यहां राहु के साथ सूर्य के आ जाने से चतुर्ग्रही योग तो बना ही है, साथ ही सूर्य ग्रहण दोष भी बन गया है।
इसके प्रभाव से सभी राशि के जातकों को आत्मसम्मान बनाए रखना होगा, किसी भी प्रकार अपने कार्य स्वयं की करने होंगे। नौकरीपेशा लोगों को बड़े कष्ट आ सकते हैं। इसलिए सतर्कता रखना आवश्यक होगा। सूर्य 13 अप्रैल को राशि परिवर्तन करेगा तब यह चतुर्ग्रही दोष दूर होगा।

क्या ध्यान रखें (Malmas 2025)
- सूर्य ग्रहण दोष के कारण सभी राशि के जातकों के मान-सम्मान की हानि हो सकती है। इसलिए कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे दूसरों को ठेस पहुंचे और वे आपके आत्म सम्मान को चोट पहुंचाए।
- चतुर्ग्रही योग के कारण राहु का प्रभाव अधिक रहेगा, इसलिए भ्रम पैदा होगा। कोई भी कार्य करते समय निर्णय क्षमता कमजोर रहेगी, इसलिए कोई बड़ा कार्य इस दौरान शुरू न करें तो ही बेहतर रहेगा।
- चतुर्ग्रही योग में शुक्र भी साथ में है इसलिए आर्थिक कार्यों में सतर्कता रखनी होगी। किसी को पैसा उधार न दें, वरना फंस जाएगा और वापस मिलने में संदेह रहेगा।
लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है (Malmas 2025)
- इस दौरान कर्ज लेने से बचें। इस दौरान लिया हुआ कर्ज बढ़ता जाएगा।
- बुध साथ में होने के कारण शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में असफलता, शिक्षा में कमी, शिक्षा के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।
- सूर्य-बुध साथ होने से बुधादित्य योग तो बन रहा है लेकिन राहु होने के कारण इस योग का शुभ प्रभाव कम रहेगा
- सरकारी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को स्थानांतरण का सामना करना पड़ सकता है।
क्या उपाय करें (Malmas 2025)
चतुर्ग्रही योग के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए नियमित रूप से आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। सूर्य को जल का अर्घ्य दें। अपने मस्तक पर लाल चंदन का तिलक लगाएं और 13 अप्रैल तक लाल चंदन की माला पहनें।












Click it and Unblock the Notifications