Malmas 2024 : आज से सूर्य मीन राशि में, एक महीने बंद रहेंगे मांगलिक कार्य, जानिए राशियों पर असर
Malmas 2024 : सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही मीन मलमास प्रारंभ हो गया है। मीन मलमास में सगाई, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। सूर्य आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। सूर्य 13 अप्रैल तक इस राशि में रहेगा। इसलिए 14 मार्च से 13 अप्रैल तक मलमास रहेगा।

नहीं किए जा सकते मांगलिक कार्य
किसी भी शुभ कार्य के लिए बृहस्पति और सूर्य का अच्छी स्थिति में होना अनिवार्य है। सूर्य जब बृहस्पति की राशियों धनु और मीन में गोचर करता है तो इन दोनों राशियों को दूषित कर देता है और बृहस्पति एक तरह से निस्तेज हो जाता है।
इसलिए सूर्य की धनु और मीन संक्रांति में मांगलिक कार्य प्रतिबंधित हो जाते हैं। सगाई, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार आदि कार्य नहीं किए जाते हैं।
राशियों पर असर
- मेष : द्वादश में सूर्य का आना आपके कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता दिलाएगा। काम सुगमता से होंगे।
- वृषभ : आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। धन खर्च अधिक होगा। हालांकि पैसा आने के योग भी अच्छे हैं।
- मिथुन : आजीविका के नए साधन मिलेंगे। पैसा आएगा। पारिवारिक यात्राएं होंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- कर्क : भाग्य को बल मिलेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे।
- सिंह : स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। हड्डी रोग परेशान करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में सुखद होगा।
- कन्या : जीवनसाथी से टकराव दूर होगा। प्रेम बढ़ेगा। धन तंगी कम होगी। साझेदारी में नए काम प्रारंभ करेंगे।
- तुला : स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शत्रु परेशान करेंगे। मुकदमों में फंस सकते हैं। धन आएगा। खर्च भी होगा।
- वृश्चिक : समय ठीक रहेगा। अटके कार्यों को गति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में लाभ होगा। प्रेम संबंध बनेंगे।
- धनु : धन, सुख, सम्मान, संपत्ति प्राप्त होगी। परिवार की ओर से सहयोग और सुख प्राप्त होगा। रोग आ सकते हैं।
- मकर : परिवार में महत्व कम होगा। लोग आपसे चिढ़ेंगे। नौकरी में परेशानी आ सकती है। धन संकट रहेगा।
- कुंभ : शारीरिक शिथिलता महसूस होगी। काम में मन नहीं लगेगा। धन आएगा किंतु खर्च भी अधिक होगा।
- मीन : लाभदायक समय है। सभी ओर से सम्मान मिलेगा। धन आएगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications