Malmas 2023: मलमास 15 मार्च से, मांगलिक कार्यों पर एक महीने रहेगा प्रतिबंध

मलमास के दौरान यानी कि सूर्य के मीन राशि में रहने की अवधि में सभी राशि के जातक नियमित रूप से सूर्योदय के समय सूर्य को जल अर्पित करें।

Malmas 2023

Malmas 2023 : सूर्य 15 मार्च 2023 को प्रात: 6 बजकर 34 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ मीन मलमास प्रारंभ हो जाएगा। मलमास प्रारंभ होते ही विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, सगाई आदि जैसे मांगलिक कार्यों पर एक माह के लिए प्रतिबंध लग जाएगा। सूर्य 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेगा, तो मलमास समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कार्य पुन: प्रारंभ हो सकेंगे। सूर्य एक राशि में 30 दिन तक भ्रमण करता है। इस प्रकार 12 माह अर्थात् एक वर्ष में सूर्य 12 राशियों का एक चक्र पूरा कर लेता है। भ्रमण करते हुए सूर्य जब बृहस्पति की राशि धनु में आता है तो उसे धनुर्मास और मीन में आता है, तो उसे मीन मलमास कहा जाता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र और मुहूर्त शास्त्र के अनुसार प्रत्येक शुभ कार्य में बृहस्पति की उपस्थित होना अनिवार्य है। सूर्य जब भी किसी ग्रह की राशि में जाता है, तो उसे अस्त के समान कर देता है। यहां मीन राशि में सूर्य आने से राशि स्वामी बृहस्पति मलिन हो जाता है, इसलिए इसे मलमास कहा जाता है।

मीन के सूर्य का राशियों पर प्रभाव

  • मेष : खर्च बढ़ेगा। नेत्र रोग आ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मुकदमों में लाभ मिलेगा। सर्वत्र विजय होगी।
  • वृषभ : आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। सुख-सम्मान प्राप्त होगा। नए कार्य व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
  • मिथुन : आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। सरकारी सेवा क्षेत्रों से लाभ मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।
  • कर्क : भाग्य को बल मिलेगा। सर्वत्र विजय होगी। कार्यों में तेजी से सफलता मिलेगी किंतु स्वास्थ्य कमजोर होगा।
  • सिंह : अष्टम में सूर्य रोग में वृद्धि कर सकता है। स्वजन से कष्ट, आर्थिक लाभ में बाधा। कार्यों से हानि की आशंका।
  • कन्या : दांपत्य जीवन में कष्ट, जीवनसाथी से मतभेद। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट परेशान करेंगे। व्यापार से हानि।
  • तुला : शत्रु संकट दूर होगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी। सुखों में वृद्धि, जीवन में उन्नति प्राप्त होगी। नए कार्य प्रारंभ करेंगे।
  • वृश्चिक : शिक्षा और संतान की ओर से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। धन की कमी दूर होगी।
  • धनु : भौतिक सुखों में वृद्धि, भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। मातृ पक्ष की ओर से सहयोग। उद्देश्यपूर्ण यात्राएं होंगी।
  • मकर : भाई-बहनों से अच्छा तालमेल, पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। कार्य तेजी से होंगे। भूमि, वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
  • कुंभ : बौद्धिक क्षमताओं का भरपूर उपयोग करेंगे। वाणी की शुद्धता रखना आवश्यक होगा। धन प्राप्त होगा।
  • मीन : आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धन की प्राप्ति संभव है। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। वर्तमान कार्यों में बदलाव की संभावना।

क्या करें

नियमित रूप से आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। गायत्री मंत्र की एक माला जाप रुद्राक्ष की माला से करने से सारे संकट और अभाव दूर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+