Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर क्यों उड़ाते हैं पतंग? क्या हैं धार्मिक, वैज्ञानिक और सामाजिक कारण
Makar Sankranti 2026: आज पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है, जब सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रान्ति का पर्व मनाया जाता है। इस दिन दान-पुण्य, स्नान और तिल-गुड़ के साथ-साथ पतंग उड़ाने की परंपरा भी है जिसके लिए बच्चे, बूढ़े, जवान सभी काफी उत्साहित रहते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि 'खिचड़ी' पर पतंग क्यों उड़ाई जाती है?
दरअसल मकर संक्रांति का सीधा संबंध सूर्य देव से है। पतंग को आकाश में उड़ाना सूर्य के प्रति आस्था और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि पतंग उड़ाते समय व्यक्ति सूर्य की ओर ध्यान करता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। कई लोग इसे सूर्य देव को नमन करने का एक अनोखा तरीका भी मानते हैं।

पतंग उड़ाने से मिलता है स्वास्थ्य लाभ (Makar Sankranti 2026)
तो वहीं ये परंपरा स्वास्थ्य लाभ से भी जुड़़ी हुई है, धूप में पतंग उड़ाने से शरीर को विटामिन-D मिलता है, खुले वातावरण में रहने से फेफड़ों को शुद्ध हवा मिलती है तो वहीं पतंग उड़ानें से कसरत भी होती है जिससे शरीर फिट रहता है। आयुर्वेद के अनुसार, इस समय सूर्य की किरणें विशेष रूप से लाभकारी होती हैं इसलिए हर किसी को मकर संक्रांति पर धूप में जरूर वक्त बिताना चाहिए।
पतंग सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक (Makar Sankranti 2026)
पतंग उड़ाना केवल एक खेल नहीं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव का भी प्रतीक है। मकर संक्रांति पर परिवार और पड़ोसी एक साथ छतों पर इकट्ठा होते हैं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक उत्सव में शामिल होते हैं जो कि आपसी प्रेम को बढ़ाता है। आसमान में उड़ती लाल-नीली पतंगे प्रेम औ खुशी का साक्षात उदाहरण पेश करती हैं।
नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव (Makar Sankranti 2026)
पतंग को ऊंचाई तक उड़ते देखना जीवन में उन्नति, आशा और स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है। जैसे-जैसे पतंग आसमान में ऊपर जाती है, वैसे-वैसे यह नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव का संदेश देती है। मकर संक्रांति 2026 पर पतंग उड़ाने की परंपरा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि इसमें धार्मिक श्रद्धा, वैज्ञानिक समझ और सामाजिक समरसता तीनों का सुंदर संगम है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications