Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर क्यों दान किया जाता है 'काला तिल'? क्या होता है 'अक्षय दान'?

नए साल का पहला त्योहार मकर संक्रान्ति होता है और इसी वजह से लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। संक्रान्ति के आते ही मंगलकाम प्रारंभ हो जाते हैं।

Makar Sankranti 2023:

Makar Sankranti 2023 (काले तिल का दान) : नए साल का पहला त्योहार मकर संक्रान्ति होता है और इसी वजह से लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। संक्रान्ति के आते ही मंगलकाम प्रारंभ हो जाते हैं इसलिए भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है तो किसानों की नई फसलें इस दिन कटकर आती हैं , इसलिए ये पर्व अन्नदाता के लिए भी खुशियां लेकर आता है। कुल मिलाकर ये पर्व नई उमंगों और जोश को लेकर आता है इसलिए इस त्योहार का काफी महत्व है।

Makar Sankranti 2023:

हिंदू धर्म में इस दिन को दान-पु्ण्य को समर्पित है, कहते हैं इस दिन अगर आप लोगों को दान करते हैं तो आपकी हर मनोकामना पूर्ण तो होती ही है, साथ ही यश भी बढ़ता है और घर-परिवार के सभी लोग खुश और संपन्न रहते हैं। इस दिन पर खास तौर पर काला तिल दान किया जाता है इसलिए इस त्योहार से पहले मार्केट में काले तिल को खरीदने की होड़ मच जाती है। माना जाता है कि इस दिन काला तिल दान करने से इंसान की दरिद्रता तो दूर होती ही है साथ ही सूर्य देव और शनिदेव दोनों ही खुश हो जाते हैं।

चावल को अक्षय दान कहा जाता है

वैसे इस दिन लोगों भारी मात्रा में चावल का दान करते हैं, क्योंकि चावल को अक्षय दान कहा जाता है। माना जाता है कि आप जितना भी चावल दान करेंगे उसका दस गुना पुण्य आपको मिलेगा और आपके धन का कभी क्षय नहीं होता है।

Makar Sankranti 2023:

यही नहीं इस दिन काले सामानों को भी विशेष रूप से दान किया जाता है क्योंकि काला रूप शनिदेव का होता है और इसलिए माना जाता है कि काली चीजों के दान करने वो खुश होते हैं और लोगों का पितृदोष और राहुदोष दोनों ही दूर होते हैं। लोगों गुड़ का भी दान करते हैं,जिससे शनिदेव तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही गुड़ बांटने से रिश्ते में मिठास बढ़ती है और निकटता बढ़ती है। कुल मिलाकर दान केवल इंसान को उन्नति, यश औऱ संतोष देता है इसलिए हर सक्षम इंसान को दान जरुर करना चाहिए, कोई जरूरी नहीं हर दान धन से जुड़ा है, आप श्रमदान और शिक्षादान से भी लोगों की मदद कर सकते हैं।

दान के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

  • तप: परं कृतयुगे त्रेतायां ज्ञानमुच्यते
  • द्वापरे यज्ञमेवाहुर्दानमेकं कलौ युगे।
  • ।। ॐ घृणि सूर्याय नम: ।।
  • ।। ॐ भास्कराय नम: ।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+