Makar Sankranti 2023 Daan: मकर संक्रांति पर अपनी राशि अनुसार करें दान, पाएं सुख-समृद्धि का वरदान

Makar Sankranti Pe Kya Daan Kare:मकर संक्रान्ति पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं का दान करेंगे तो अधिक पुण्य फल की प्राप्ति होगी

Makar Sankranti 2023 Daan:

Makar Sankranti 2023 Daan: मकर संक्रांति का पर्व सनातन संस्कृति का वह पर्व है जब भगवान भुवन भास्कर उत्तरायण होते हैं और देवताओं का दिन प्रारंभ होता है। जब सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं वह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन पवित्र नदियों के तटों पर स्नान करके दान-पुण्य करने का विधान है, जिससे वर्षभर सुख-संपदा, आरोग्यता बनी रहती है। इस दिन वैसे तो गरीबों, जरूरतमंदों आदि को उनकी आवश्यकता की कोई भी वस्तु दान दी जा सकती है किंतु यदि आप अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं का दान करेंगे तो अधिक पुण्य फल की प्राप्ति होगी और बुरे ग्रहों का प्रभाव भी दूर होगा। आइए जानते हैं किस राशि के जातक मकर संक्रांति पर किन वस्तुओं का दान करें-

  • मेष : मेष राशि के जातक मकर संक्रांति पर तांबे के पात्र में गुड़ भरकर दान करेंगे तो न केवल राशि स्वामी मंगल की कृपा प्राप्त होगी बल्कि मंगल की पीड़ा दूर होगी और धनागम के मार्ग भी खुलेंगे।
  • वृषभ : वृषभ राशि के जातक कोई चांदी का पात्र दान करें। यदि चांदी का पात्र दान करने की क्षमता न हो तो सवा किलो चावल में चांदी का मोती रखकर अवश्य दान करें। इससे ग्रह आपके अनुकूल होंगे और कष्टों का निवारण होगा।
  • मिथुन : मिट्टी के पात्र में खड़े मूंग भरकर उसमें यथोचित दक्षिणा रखकर ब्राह्मण को दान करें। इस दिन छोटी कन्याओं को हरे रंग के कपड़े दान देने से ग्रहों की अनुकूलता होगी। अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी।
  • कर्क : कर्क राशि के जातक चावल या उड़द दान में दें। या इस दिन मूंग दाल और चावल की खिचड़ी बनाकर दान दें। ब्राह्मण को सफेद धोती-कुर्ता दान देने से चंद्र प्रसन्न होंगे। आर्थिक रूकावट दूर होगी और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
  • सिंह : किसी गरीब को 11 किलो गेहूं का दान दें। उसमें सवा किलो गुड़ और दक्षिणा भी रखें। इससे आपके ग्रहों की पीड़ा दूर होगी और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। कुंडली में सूर्य खराब अवस्था में है तो वह भी ठीक होगा।
  • कन्या : आपके लिए मूंग दाल और चावल की खिचड़ी दान करना उचित रहेगा। इसके साथ ही गरीबों को हरे रंग के फल दान में दें। कन्याओं को गुलाबी रंग के कपड़े दें। उनके भोजन का प्रबंध करें, लाभ होगा।
Makar Sankranti 2023 Daan:

  • तुला : सफेद अनाज या शकर का दान तुला राशि के जातक मकर संक्रांति पर करें। यदि भाग्य में कहीं रूकावट आ रही है तो वह दूर होगी। इसके साथ ही गायों को चारा खिलाएं ग्रह अनुकूल होंगे।
  • वृश्चिक : दाल-चावल की पकी हुई खिचड़ी और फलों का दान करना आपके लिए अत्यंत पुण्यदायी रहेगा। ग्रहों की पीड़ा दूर करने के लिए मकर संक्रांति के पूरे दिन मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।
  • धनु : मकर संक्रांति पर श्रीमद्भगवद्गीता पुस्तक का दान सुयोग्य व्यक्तियों को दें। इस दिन चने की दाल में स्वर्ण रखकर किसी ब्राह्मण को दान करें। बच्चों को केले या अन्य पीले फल बांटें।
  • मकर : काले तिल और गुड़ का दान करना आपके लिए अत्यंत पुण्यदायी रहेगा। गरीबों को काले रंग के कंबल दान करने से ग्रह पीड़ा दूर होगी और कष्टों से मुक्ति मिलेगीा
  • कुंभ : कुंभ राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गरीबों को चप्पल दान में दें। जिसे आवश्यकता हो उसे काले-भूरे रंग के कपड़े भी भेंट किए जा सकते हैं। उड़द से बनी मिठाई गरीबों को खिलाएं।
  • मीन : मूंग दाल-चावल की खिचड़ी बांटें। बच्चों को फल खिलाएं। गायों को हरा चारा खिलाने से ग्रह पीड़ा दूर होगी। इस दिन किसी मंदिर में जाकर सेवा दें। साफ-सफाई करें या अन्य सेवाएं दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+