Mahashivratri 2026: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर त्रिगही योग, इन तीन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
Mahashivratri 2026 Effect updates: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, आज ये पावन दिन आया है। इस बार की शिवरात्रि बेहद शुभ है क्योंकि इस बार 300 साल बाद इस दिन त्रिगही योग बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव हर राशि पर पड़ेगा लेकिन तीन राशियों की तो किस्मत खुलने वाली हैं और ये तीन राशियां हैं मेष,कन्या और वृषभ, जिनका गोल्डन वक्त शुरू होगा और ये दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की करने वाले हैं।

Mahashivratri 2026: क्या है त्रिग्रही योग?
जब एक ही राशि या भाव में तीन ग्रह एक साथ स्थित होते हैं, तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। महाशिवरात्रि के दिन सूर्य, बुध और शनि (या अन्य प्रमुख ग्रहों का संयोग) एक ही राशि में रहेंगे। यह योग कर्म, बुद्धि और आत्मबल को प्रभावित करता है। सूर्य जहां आत्मविश्वास, नेतृत्व और ऊर्जा का प्रतीक है वहीं दूसरी ओर बुध बुद्धि, संवाद और व्यापार का मानक है तो वहीं शनि कर्म, अनुशासन और न्याय के देवता है, इन तीनों का संगम हर जातक के लिए शुभ है।
Mahashivratri 2026: मेष, कन्या और वृषभ को विशेष लाभ
काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक इन तीनों का एक साथ होना जीवन में निर्णायक मोड़ लाएगा और शुभ फल की प्राप्ति होगी लेकिन मेष, कन्या और वृषभ को विशेष लाभ होगा। मेष को करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन ये क्रोध पर नियंत्रण रखें।
प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल
तो वहीं वृषभ राशि को धन लाभ के योग बनेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी लेकिन ये अपनी सेहत का ख्याल रखें जबकि कन्या के कामकाज में स्थिरता आएगी। प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। रिश्तों में सुधार होगा। विवाह और प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल हे लेकिन ये अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें।
Mahashivratri पर क्या करें उपाय?
इस दिन सभी जातक उपवास रखें, इसके बाद शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाएं। 'ॐ नमः शिवाय' या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें और क्रोध, अहंकार और नकारात्मक विचारों से दूर रहें और शिव-शक्ति का ध्यान करें। जो कोई भी ऐसा करेगा उसके जीवन के सारे कष्ट छू मंतर हो जाएंगे और लाइफ कूल हो जाएगी।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications